
भाजपा 26 सीटें ज्यादा जीतीं,48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत…आप 22 पर सिमटी
नई दिल्ली,08 फरवरी 2025 (ए)। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के रिजल्ट शनिवार को आए। भाजपा ने 26 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया। भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीतीं।
भाजपा+ को आप से 3.6 प्रतिशत ज्यादा वोट मिले। इससे 26 सीटें ज्यादा मिलीं। पिछली चुनाव में 8 सीटें थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
भाजपा ने 1993 में 49 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। 5 साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज सीएम बनाए गए थे। 1998 के बाद कांग्रेस ने 15 साल राज किया। इसके बाद 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार थी।
इस बार भाजपा की 71 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटें बढ़ीं। पार्टी ने 68 पर चुनाव लड़ा, 48 सीटें जीतीं। वहीं आप को 40 सीटों का नुकसान हुआ। आप का स्ट्राइक रेट 31त्न रहा।
भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9 प्र्रतिशत से ज्यादा का इजाफा किया। वही आप को करीब 10 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन वोट शेयर 2 प्रतिशतबढ़ाने में कामयाब रही।
कांग्रेस फिर जीरो,लेकिन 14 सीटों पर आप को हरवाया
कांग्रेस दिल्ली में जीरो थीं, जीरो ही रही। लेकिन आम आदमी पार्टी को जरूर हरवा दिया। 14 सीटों पर आम आदमी पार्टी की हार का अंतर, कांग्रेस के मिले वोटों से कम है। यानी अगर आप और कांग्रेस का गठबंधन होता, तो दिल्ली में गठबंधन की सीटें 37 हो जातीं और बीजेपी 34 सीटों पर सिमट सकती थी।
इस सीट पर मिली सबसे बड़ी जीत और कम अंतर से हार
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे साफ हो चुके हैं, और बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसमें कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से 3,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार गए, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जंगपुरा सीट पर मात्र 869 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि,आप नेता आतिशी ने कालकाजी सीट बचाने में सफलता पाई, लेकिन बीजेपी के रमेश बिधूड़ी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी, और आतिशी महज 1,000 से कुछ अधिक वोटों से जीत सकीं। दिल्ली के चुनाव में तीन सीटें ऐसी रहीं जहां जीत-हार का फैसला 500 से भी कम वोटों से हुआ।
कम अंतर से हुए सबसे करीबी मुकाबले
ी महरौली : 482 वोट से जीत
महरौली सीट पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आप ने यहां से अपने मौजूदा विधायक नरेश यादव का टिकट काट दिया, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।
बीजेपी के गजेंद्र सिंह यादव को 48,022 वोट मिले।
आप के महेंद्र चौधरी को 46,426 वोट मिले। बीजेपी ने मात्र 482 वोट से जीत दर्ज की।
ी त्रिलोकपुरी : 392 वोट से फैसला
त्रिलोकपुरी सीट (एससी आरक्षित) पर भी बेहद करीबी मुकाबला हुआ।
बीजेपी के रविकांत को 58,217 वोट मिले।
आप की अंजना पारचा को 57,825 वोट मिले। बीजेपी ने मात्र 392 वोट से जीत दर्ज की।
ी संगम विहार : सबसे कम अंतर से हुआ फैसला (344 वोट)
दिल्ली चुनाव में सबसे कम अंतर से जीत संगम विहार सीट पर हुई।
बीजेपी के चंदन कुमार चौधरी को 54,049 वोट मिले।
आप के दिनेश मोहनिया को 53,705 वोट मिले। बीजेपी ने सिर्फ¸ 344 वोटों से यह सीट जीत ली।
अन्य प्रमुख सीटों पर मतगणना का हाल
मटिया महल : आप के आले मोहम्मद इकबाल को 42,724 वोट मिले।
सीलमपुर : आप के चौधरी जुबैर अहमद को 42,477 वोट मिले।
रोहिणी : बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता को 37,816 वोट मिले।
दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया, जबकिआप के लिए यह चुनाव एक बड़ा झटका साबित हुआ।
दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया है…
दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज की यह ऐतिहासिक विजय है। यह सामान्य विजय नहीं है, दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया है…दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है…आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास कि जीत हुई है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को ्र्रक्क-दा से मुक्त कराने का है…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दिल्ली के लोगों ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट-सर्किट कर दिया। आज दिल्ली के लोगों ने स्पष्ट कर दिया है। दिल्ली के असली मालिक केवल दिल्ली के लोग हैं। जो लोग दिल्ली के मालिक होने की सोच रहे थे, उनके सामने सच्चाई आ गई है। दिल्ली के जनादेश से यह भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट, झूठ के लिए कोई जगह नहीं है। दिल्ली के लोगों ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट-सर्किट कर दिया।
दिल्ली चुनाव नतीजों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं का रिएक्शन, कही ये बात
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा की जबरदस्त विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास की जीत है। लगभग 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को अपना विश्वास और आशीर्वाद दिया है। इसके लिए दिल्ली की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास की जीत है। इस देश की जनता का भरोसा पीएम मोदी की विश्वसनीयता और भाजपा की सुशासन और विकास की राजनीति में है। इस शानदार जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं।
उन्होंने आगे लिखा, लगभग 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को अपना विश्वास और आशीर्वाद दिया है। इसके लिए दिल्ली की जनता के प्रति मैं अपना आभार व्यक्त करता हूं। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित दिल्ली अति आवश्यक है। इस जीत के बाद डबल इंजन की सरकार दिल्ली के विकास को, नई गति को बुलंदी प्रदान करेगी।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली में चुनाव के परिणाम पर एक्स पोस्ट में लिखा, आपदा मुक्त दिल्ली। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता- जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है। प्रत्येक बूथ पर अथक परिश्रम करने वाले भाजपा के हमारे कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। ‘आप-दा’ सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थी। आज दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर रही है। यह जनादेश ‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ के हमारे संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा। इस प्रचंड विजय के लिए मैं प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करता हूं और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों का अभिनंदन करता हूं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी दिल्ली चुनाव में भाजपा के शानदार पर लिखा, यह विकास और सुशासन की जीत है। दिल्ली में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास पर जनता ने लगाई मोहर है। दिल्ली में विकास, सुशासन और सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ सबको लेकर हम विकास के हाईवे पर आगे बढ़ रहे है। देश की राजधानी में मिली इस भव्य जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा,दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और उनका अभिनंदन करता हूं। हमारे साथ रहीं दिल्ली की जनता जनार्दन को कोटि-कोटि धन्यवाद।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा,आपदा से मुक्ति।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, दिल्ली चली मोदी के साथ! प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकास की राजनीति पर आशीर्वाद देने के लिए दिल्लीवासियों का हृदय से आभार। विकसित दिल्ली को समर्पित इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी भाजपा प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। दिल्लीवालों ने झूठे भाषण, खोखले वादे, टूटी सड़कों, प्रदूषण, गंदे पानी, दूषित यमुना और शीशमहल में हुए भ्रष्टाचार आदि के विरुद्ध अपना जनादेश दिया है। गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के प्रयासों और सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आपदा मुक्त राजधानी में कमल खिला है। स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित दिल्ली के लिए जिस विश्वास के साथ दिल्लीवासियों ने हमें ये जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरते हुए हम उनसे किए अपने हर वादे को निभाएंगे व इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्परता से कार्य करेंगे।
आप की हार के बीच दिल्ली सचिवालय सील
आला अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। अरविंद केजरीवाल की हार की खबर के बाद सरकारी दस्तावेजों और डेटा की सुरक्षा के मद्देनजर आला अधिकारियों को तुरंत सचिवालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अब दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है।संयुक्त सचिव ने आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने आला अधिकारी को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का निर्देश दिया है। यह फैसला दिल्ली में चुनाव रुझानों को देखते हुए लिया गया है।
आप के झूठ का राज हुआ समाप्त
यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग की शुरुआत:अमित शाह

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद में बीजेपी की सरकार में वापसी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में झूठ का राज समाप्त हो गया है और यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग की शुरुआत है।
एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने कहा दिल्ली के दिल में मोदी। दिल्ली की जनता ने झूठ, छल और भ्रष्टाचार के शीशमहल को ध्वस्त करके दिल्ली को आपदा मुक्त बनाने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है कि यह देश भर में जनता से झूठे वादे करने वालों के लिए एक मिसाल कायम करेगा। यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग की शुरुआत है।
दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को दी शुभकमनाएं,

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनावी नतीजों के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमने 10 साल तक काम किया है लेकिन जनता का फैसला हमें स्वीकार है और हम बीजेपी को शुभकमनाएं देते हैं। उन्होंने ने आगे कहा कि हम आगे भी लोगों के काम आते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, मैं बीजेपी को इस जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जनता ने जिस आशा के साथ उन्हें बहुमत दिया है, उम्मीद है कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों पर बोले अन्ना हजारे
शराब की वजह से केजरीवाल हुए बदनाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत का आंकड़ा मिला है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 48 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी एक करारी हार की ओर बढ़ रही है। इस बीच समाजसेवी अन्ना हजारे का बयान भी सामने आया है।अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा, “केजरीवाल शराब के कारण बदनाम हुए और उन्होंने दिल्ली की जनता का विश्वास खो दिया। मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए, उसके विचार अच्छे होने चाहिए और उसकी छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। लेकिन, उन्हें (आप) यह समझ में नहीं आया। वे शराब और पैसे में उलझ गए। शराब घोटाले की वजह से अरविंद केजरीवाल की छवि खराब हुई और इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं। लोगों ने देखा कि अरविंद केजरीवाल चरित्र की बात करते हैं लेकिन खुद शराब में लिप्त हो जाते हैं।
राहुल गांधी बीजेपी को हराने में असमर्थ हैं..,
चुनाव नतीजों पर तेलंगाना के नेता का बयान

दिल्ली चुनाव परिणामों पर, बीआरएस कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने कहा, दिल्ली चुनावों ने फिर से साबित कर दिया है कि राहुल गांधी बीजेपी को हराने में असमर्थ हैं… वह खुद जीत नहीं सकते और अंततः क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर कर देते हैं और अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी की मदद करते हैं… मैं राहुल गांधी को बधाई देता हूं कि उन्होंने बीेजेपी को एक और जीत दिलाने में मदद की। मुझे यकीन है कि वह इस उपलब्धि पर बहुत गर्व महसूस कर रहे होंगे…
विष्णुदेव सरकार के मंत्री झूमे बीजेपी की जीत पर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की सरकार बनते नजर आ रही है। फिलहाल 48 सीटों पर भाजपा ने लीड ले ली है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी 22 सीट पर आगे है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है। दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में भी मनाया जा रहा है। इस दौरान मंत्री राम विचार नेताम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी में डांस किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में बीजेपी की जीत पर कहा कि सुशासन है विकास है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विश्वास को मूल मंत्र मानकर सभी वर्गों को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं, इसलिए देश की जनता का विश्वास उनपर और भाजपा पर है। छल कपट ज्यादा दिन तक चलता नहीं है।