
अंबिकापुर,05 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा ने अपने-अपने घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। अंबिकापुर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजीव भवन में बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम की मौजूदगी में घोषणा-पत्र जारी किया। इसका नाम जन घोषणा पत्र रखा गया है। इस अवसर पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह छाीसगढ़ के संदर्भ में कांग्रेस ने एक सामान्य घोषणा-पत्र जारी किया है। पीसीसी की घोषणा-पत्र समिति द्वारा संकलित कर जारी किया गया है। इसी प्रकार नगरीय निकाय चुनाव के लिए भी एक घोषणा-पत्र आ सकता है। वहीं वार्डों के लिए भी एक अलग घोषणा-पत्र होगा। उन्होंने ने कहा कि केंद्र के अलावा कई राज्यों में भाजपा सााधीन है। इस वजह से कांग्रेस जिन-जिन योजनाओं की घोषणा करती है, उनमें से चुन-चुन कर भाजपा अब उनको अपनाने लगी है। कांग्रेस को देश में जनता से समर्थन हासिल हो रहा है, बहुमत अभी प्राप्त नहीं हुआ है। राहुल गांधी ने कहा था कि देश के हर परिवार को न्यूनतम आय होनी चाहिए। इस पर अमल करते हुए उन्होंने 2019 के घोषणा-पत्र में 72 हजार रुपए देने की बात कही थी। इसी प्रकार 2024 के चुनाव में प्रियंका गांधी ने 5 गारंटी की घोषणा की थी। इसमें उन्होंने 1 लाख रुपए देने की बात कही थी। ऐसी कई योजनाओं को भाजपा अपने घोषणा-पत्र में शामिल किया और साा में होने के कारण अपना लिया। टीएस सिंहदेव ने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार कर रही है कि यदि कांग्रेस साा में आ गई तो उनके द्वारा चलाई जा रही योजनाएं बंद हो जाएंगीं। महतारी वंदन योजना के संदर्भ में भी यही कहा जा रहा है। जो जागरुक हैं वे जानते हैं कि ये सब सरकार की योजनाएं हैं, जो बंद नहीं होंगीं। जिस प्रकार राशन बंद नहीं हुआ उसी प्रकार सभी योजनाएं चलती रहेंगीं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, बालकृष्ण पाठक, जेपी श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे।
भाजपा ने 31 बिन्दूओं का जारी किया घोषणा पत्र
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने शहर के विकास के लिए 31 बिन्दूओं का घोषणा पत्र जारी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम में 10 साल कांग्रेस की सरकार रही है। पर विकास के कुछ काम नहीं हुए हैं। जो भी कार्य शहर में दिख रहे हैं वह भाजपा शासन काल की है। कांग्रेस शासन काल में केवल भ्रष्टाचार हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर निगम में हमारी सरकार आती है तो अमृत जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टचार की जांच कराई जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडेय, नगर निगम चुनाव संयोजक अखिलेश सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास तथा जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे उपस्थित थे।
कांग्रेस का घोषणा-पत्र
- तलाबों का संरक्षण व सौन्दर्याकरण की विषेश पहल की जायेगी।
- घाटों एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाए जाएंगे।
- शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था। स्कूलों एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन।
- महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सीसी कैमरा लगाने की व्यवस्था।
- सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था।
- श्रद्धांजलि राशि योजना के बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए किया जाएगा।
- निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
- सम्पçाकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा दी जाएगी।
- आगामी 6 माह में जहां-जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा नहीं है वहां सुविधा दी जाएगी।
- मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।
भाजपा का घोषणा-पत्र - रूके हुए प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना को और वर्तमान में स्वीकृत हुए घरों को तेजी से पूरा करेंगे।
- नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे साथ हम सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाएंगे।
- शहर में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य मार्ग बनारस रोड, मनेन्द्रगढ़ रोड, बिलासपुर रोड, रामानुजगंज रोड, रायगढ़ रोड को फोरलेन से जोड़ा जाएगा ।
- शहर में बढ़ते आवागमन को ध्यान में रखते हुए नवीन रिंग रोड का निर्माण होगा।
- अंबिकापुर को प्रदेश का स्पोर्ट्स कैपिटल बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नवीन स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
- नालियों के गंदे पानी से मुक्ति हेतु वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट की स्थापना की जाएगी।
- डिजिटल अंबिकापुर बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थलों पर फ्री वाई फाई सेवा शुरू की जाएगी।
- अंबिकापुर शहर को कन्द्र सरकार की मदद से स्मार्ट सीटी में परिवर्तित किया जाएगा।
- जल संकटग्रस्त क्षेत्र में शुद्ध पेयजल व्यवस्था के लिए 20 लाख लीटर क्षमता की 2 टंकियों का निर्माण किया जाएगा।
- चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर स्मार्ट शौचालय का निर्माण किया जायेगा, महिलाओं हतु पृथक से पिंक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।