रायपुर@ धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ेगी

Share

@केवल ये किसान ही बेच सकेंगे धान,
@उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्पष्ट
रायपुर,31 जनवरी 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की अंतिम तिथि को लेकर जारी अटकलों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार धान खरीदी की तारीख आगे नहीं बढ़ाएगी। प्रदेश में 31 जनवरी को धान खरीदी का अंतिम दिन होगा।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में धान खरीदी की तारीख आगे नहीं बढ़ाए जाने के साथ कहा कि कटे हुए टोकनों की ही धान खरीदी होगी। विष्णुदेव सरकार ने व्यवस्था की मॉनिटरिंग की है। प्रदेश के किसानों ने उत्साह पूर्वक धान बेचा है। आज अंतिम दिन है, गणना होगी, और जल्द प्रोत्साहन की राशि जाएगी।
कांग्रेस ने की मांग, कि बढ़े अवधि
इधर कांग्रेस ने धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की फिर से माँग की है। कांग्रेस पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा कि सरकार धान खरीदी का अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई है। बड़ी संख्या में किसान धान बेचने से वंचित हुए हैं। हर सोसाइटी में प्रदेश का किसान धान खरीदी से वंचित रहा है। कांग्रेस मांग करती है कि सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदते हुए धान खरीदी की अवधि को बढ़ाए।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ नेशनल हयूमन राइट्स एंटी क्राइम एण्ड एंटी करप्शन ब्यूरो,नई दिल्ली के द्वारा अम्बिकापुर सरगुजा में संभाग स्तरीय बैठक हुई आयोजित

Share -संवाददाता-अंबिकापुर,17 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। नेशनल हयूमन राइटस एंटी क्राइम एण्ड एंटी करप्शन ब्यूरो, नई …

Leave a Reply