अंबिकापुर,07 जनवरी 2025 (घटती-घटना)। नगर निगम अंबिकापुर के कार्यकाल का 7 जनवरी को अंतिम दिन रहा। वहीं कार्यकाल के अंतिम दिन महापौर डॉ. अजय तिकी, पीडल्यडी प्रभारी शफी अहमद व पेयजल प्रभारी द्वितेन्द्र मिश्रा ने निगम के महापौर कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों से चर्चा की। महापौर ने 5 साल के कार्यकाल को बताया। इस दौरान उन्हों ने कहा कि अंबिकापुर के जनता ने 10 साल सेवा करने का मौका दिया है। उम्मिद है कि यहां की जनता आगे भी आर्शीवाद देगी और सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि 38 करोड़ की लागत से डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जो लगभग पूरे होने के कगार पर है। कुछ डामरीकरण के कार्य चल रहे हैं। अपने कार्यकाल में मां महामाया प्रवेश द्वारा का निर्माण चुनौति था। जो पूर्ण हो चुका है। निगम के कार्यकाल के अंतिम दिन जिसका उद्घाटन सादगी रूप से पूर्जा अर्चना पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव द्वारा किया गया। क्यों कि कल ही हमारे 8 जवान नक्सली हमले में शहीद हुए हैं। इस लिए विधिवत कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था। वहीं सेंट्रल लाइबे्ररी के लिए भूमि आवंटित कर ली गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए 100 करोड़ की घोषणा किए थे। लाइब्रेरी निर्माण से यहां के छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी। 5 साल के कार्यकाल से आप स्वयं संतोष हैं कि नहीं इस सवाल पर महापौर ने कहा कि काम करने की और इच्छा थी। शहर को और बढ़ाने की आवश्यकता है। ट्रांसपोर्ट नगर न बनना अफसोस रहेगा। ट्रांसपोर्ट नगर बन जाने से दुर्घटनाएं कम हो जाती। नगर निगम में 10 सालों से कांग्रेस की सरकार है। पहले कार्यकाल के दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। वहीं निगम के दूसरे कार्यकाल में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। इन दोनों प्रदेश के कार्यकालों में फंडिंग के सवाल पर महापौर ने कहा कि निश्चित ही पिछले सरकार में फंडिंग की कमी रही है। जितनी राशि की आवश्यकता थी उतनी नहीं मिली। हालांकि बारी-बारी से अब सेंग्सन हो रहे हैं। चुनाव चुनौतिपूर्ण रहता है। इसबार भी हमलोग मजदूती से नगर निगम की चुनाव लड़ेंगे। शासन द्वारा महापौर के सीटों की घोषणा कर दी है। अंबिकापुर नगर निगम में महापौर के लिए पूर्व की तरह एसटी सीट ही रहेगा। वहीं चुनाव लडऩे के सवाल पर महापौर डॉ. अजय तिर्की ने बताया कि यह फैसला संगठन करेगा। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस ङ्क्षसहदेव निर्णय लेंगे। वहीं कुछ दिन पूर्व ही एक बयान में टीएस ङ्क्षसह देव ने अंबिकापुर महापौर के लिए अच्छे उम्मीदवार तलाशने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि संगठन महापौर के लिए अच्छे उम्मीदवार तलाश रही है। हालांकि अभी तक कांग्रेस या भाजपा की ओर से महापौर सीट के लिए कौन चुनाव लड़ेगा इसकी घोषणा नहीं की गई है। नगरिय निगम चुनाव में विलंब के सवाल पर एमआईसी प्रमुख शफी अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी उचित कारण से चुनाव में विलंब कर रही है। त्रिस्तरीय पंचायती राज्य का चुनाव 5 सालों में करना अनिवार्य होता है। इससे जनता परेशान होगी। जनता अपनी समस्या जितनी असानी से अपने जनप्रतिनिधि के समक्ष रखते हैं उतने असानी से अधिकारियों के पास नहीं रख पाते हैं। बीजेपी को मन में है कि चुनाव में अपेक्षा अनुरूप परिणाम नहीं मिलेगी इस लिए विलंब कर रही है। वहीं शफी अहमद ने कहा कि हमलोगों द्वारा कई कार्य स्वीकृत कराया है। स्वीकृत कार्यों के श्रेय लेने के लिए भाजपा निगम में प्रशान बैठा रही है।

filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;