बीजापुर@बीजपुर में आईईडी ब्लास्ट में मारे गए 8 जवान

Share

8 जवान शहीद,बीजापुर से आई नक्सली हमले की भयानक तस्वीर
बीजापुर,06 जनवरी 2025 (ए)।
बीजापुर से दूर कुटरू मार्ग पर नक्सलियों ने विस्फोट कर सुरक्षाबलों की एक वाहन को उड़ा दिया है। इस घटना में 8 जवान शहीद हो गए। इनमें से एक ड्रायवर भी है। कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है। बस्तर आईजी ने विस्फोट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीजापुर से दूर कुटरू थाना क्षेत्र के ग्राम अंबेली के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के जवानों को उड़ा दिया। आईजी ने 8 जवान और एक ड्रायवर के शहीद होने की पुष्टि की है। बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में 8 जवान हुए शहीद बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने जवानों से भरे वाहन को उड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि हमले में 8 से ज्यादा जवान शहीद हो गये है। हमला बीजापुर के कुटरू मार्ग में किया गया है। मौके पर अभी भी मुठभेड़ जारी है
जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। हमले में जवानों के वाहन को उड़ा
दिया गया है। नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर हमले को अंजाम दिया है। हमले में ८ जवान शहीद हो गये है। कुछ जवानों के गंभीर होने की भी सूचना है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। फिलहाल घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बीजापुर ब्लास्ट जगह पर पहुंचे डीआईजीऔर एसपी
बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर जवानों को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने कुटरू मार्ग में जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया है। इस नक्सल वारदात में 8 जवान शहीद हो गए हैं और 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आईजी बस्तर रेंज सुंदर राज पी. ने इस घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बेदरे के अम्बेली नाला के पास घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लाास्ट किया है। इस नक्सल वारदात में 8 जवान शहीद हो गए हैं और 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शहीद होने वाले और घायल होने वाले सभी जवान डीआरडी दंतेवाड़ा के हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सफाए की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले एक साल में साय सरकार के कार्यकाल के दौरान 200 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है।
नक्सलियों ने बिछा रखा था 50 किलो का बारूद धमाके के बाद सड़ड़क पर 10 फीट हुआ गड्ढा, जमीन से 40 फीट ऊपर पेड़ पर लटका वाहन का हिस्सा
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने आज बड़ी घटना को अंजाम दिया है. कुटरू-बेदरे मार्ग पर आईईडी ब्लास्ट कर डीआरजी के जवानों से भरे वाहन को उड़ा दिया, जिससे दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और ड्राइवर शहीद हो गए. विस्फोट इतना भयानक था कि शहीद जवानों के शव कई टुकड़ों में विभक्त हो गए, जबकि जवानों से भरी स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए और वाहन के पार्ट्स करीब 40 फीट ऊपर उछलकर पेड़ पर जा लटके. इससे समझा जा सकता है कि बड़े पैमाने पर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया.
8 डीआरजी जवानों की शहादत ज़ाया नहीं जाएगी : सीएम विष्णुदेव साय
जिले में नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस हमले में दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान शहीद हो गए। एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। बस्तर रेंज आईजी ने इसकी पुष्टि की है। आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। सोमवार को करीब सवा 2 बजे गांव अंबेली के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। वहीं अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक डीआरजी जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे। वहीं, जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 5 माओवादियों को भी मार गिराया था।
बीजापुर नक्सल हमले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जताया गहरा दुःख
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के जवानों को खोने की सूचना से अत्यंत दुःखी हूं। वीर जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुःख को शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम मार्च 2026 तक भारत की भूमि से नक्सलवाद को समाप्त करके ही रहेंगे।
बीजापुर में जवानों की शहादत पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताया शोक
कुटरू (बीजापुर) में नक्सलियों द्वारा किए कायरता पूर्ण आईईडी ब्लास्ट में हमारे 8 बहादुर जवानों एवं 1 वाहन चालक के शहीद होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। ईश्वर दिवंगत जवानों को शांति एवं शोक संतृप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति।


Share

Check Also

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी शराब 10 प्रतिशत तक होगी सस्ती

Share रायपुर,03 मार्च 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय …

Leave a Reply