मुंबई के जसलोक अस्पताल में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली,04 जनवरी 2025 (ए)।देश के प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का शनिवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। चिदंबरम का निधन मुंबई के जसलोक अस्पताल में हुआ, जहां उन्होंने सुबह 3ः20 बजे अंतिम सांस ली। भारत के परमाणु हथियार कार्यक्रम में उनका योगदान अतुलनीय था, और उन्होंने 1974 और 1998 के परमाणु परीक्षणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
