अंबिकापुर@17.50 लाख रुपए लेकर महिला जमीन की नहीं कर रही थी रजिस्ट्री,न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,31 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। रुपए लेकर जमीन रजिस्ट्री नहीं करने पर पीडि़त युवक ने मामला न्यायालय में दायर किया था। मामले में न्यायालय ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश मणिपुर थाना को दिए थे। न्यायालय के आदेश पर मणिपुर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला 17 लाख 50 हजार रुपए लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं कर रही थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस के अनुसार शहर के साीपारा निवासी गायत्री पटेल के नाम से विशुनपुर में सवा 14 डिसमिल जमीन है। जिसे वह बेचना चाहती थी। वर्ष 2020 में शहर के दर्रीपारा निवासी संजय साहू उक्त जमीन को खरीदने के लिए राजी हुआ था। संजय ने गायत्री के बैंक खाते व नकद के माध्यम से कई बार में कुल 17 लाख 50 हजार रुपए दे दिया। इस बीच महिला गुजरात राजकोट में रहने लगी। संजय साहू द्वारा जमीन रजिस्ट्री करने के लिए कई बार बुलाया गया पर वह नहीं आ रही थी। पिछले कई वर्षों से टाल मटोल कर रही थी। परेशान होकर संजय साहू ने महिला के खिलाफ न्यायालय में परिवाद पेश किया था। मामले में न्यायालय ने मणिपुर थाने को महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। न्यायालय के आदेश पर मणिपुर पुलिस ने गायत्री पटेल को धारा 14 का नोटस देकर विवेचना में सहयोग करने के निर्देश दिए थे। लेकिन महिला द्वारा विवेचना में कोई सहयोग नहीं किए जाने से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला गायत्री पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी साीपारा अम्बिकापुर हाल मुकाम- आनन्द नगर रेलवे स्टेशन के पास लाक नं. 45 ग्राम धोराजी राजकोट (गुजरात) के खिलाफ धारा 420 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक शौकीलाल, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, महिला आरक्षक सुमन कश्यप सुमन तिग्गा, नीलम यादव आरक्षक उमाशंकर साहू साइबर टीम से जितेश साहू सक्रिय रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@वरिष्ठ नागरिक संघ ने जिला मुख्यालय में 15 जगहों पर किया प्याऊ का शुभारंभ

Share सूरजपुर,19 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर (छ.ग.) द्वारा सूरजपुर शहर मे΄ प्रतिवर्ष समय समय पर …

Leave a Reply