
अंबिकापुर,20 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर एवं अजा महिला मोर्चा की भारती सोनवानी ने संयुक्त बयान जारी कर बलौदा बाज़ार की आगजनी घटना को ले कर कांग्रेसी नेताओं पर तीखा प्रहार किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विधायक उारी जांगड़े द्वारा अन्य विधायक उमेश पटेल, राम कुमार यादव, चतुरी नंद, कविता प्राण लहरे की उपस्थिति में बलौदा बाजार की आगजनी की घटना को कांग्रेस का शौर्य उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए कहना छाीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध के पीछे विशेषकर बलौदा बाजार अग्निकांड में कांग्रेस की भूमिका की आत्म स्वीकृति है ।
नकुल सोनकर ने कहा कि राजीव मितान क्लब बंद होने पर भूपेश बघेल का यह बयान की युवा खाली हो गए हैं इसलिए प्रदेश में बलात्कार और हत्या की घटनाएं व अपराध बढ़ रहे हैं। शिक्षक दिवस के दिन बलौदा बाजार के हेड मास्टर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के ऊपर पैसा ऐंठने का आरोप लगाकर आत्महत्या कर लेते हैं।
सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता सामने आई थी।आगे उन्होंने कहा कि यह सारी घटना कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है। छाीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुण्डा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस के एक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय में अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए उकसाया गया है। उारी जांगड़े ने बाकायदा बलौदाबाजार में लगभग 6 माह पहले हुई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा का हवाला देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उसी घटना की पुनरावृçा करने कहा है।
भारती सोनवानी ने कहा कि कांग्रेस के चार अन्य विधायकों कविता प्राण लहरे, उमेश पटेल, राम कुमार यादव राठिया, पूर्व विधायक प्रकाश नायक की मौजूदगी में विधायक उारी जांगड़े का यह बयान बलौदाबाजार की हिंसक घटना समेत कानून-व्यवस्था को चुनौती देते तमाम आपराधिक कृत्यों की आत्म-स्वीकृति है। कांग्रेस लगातार प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर मिथ्या प्रलाप कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों के पीछे कांग्रेस का षड्यंत्र ही काम कर रहा है। भारती सोनवानी आगे बताया कि कांग्रेस अपने टूलकिटिया षड्यंत्र के बेनकाब होने जाने से न केवल अपने ही षड़यंत्रों के जाल में फँस गई है, अपितु उारी जांगड़े द्वारा हिंसा, तोड़पोड़ और अराजकता फैलाने के उकसावे में छिपी आत्म-स्वीकृति को कांग्रेस के गले की हड़डी बना दिया है।
आगे भारती सोनवानी ने कहा कि छाीसगढ़ में जबसे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने साा सम्हाली है, कांग्रेस के लोग यह हजम नहीं कर पा रहे हैं और रह-रहकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देकर प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित करने के नित-नए षड्यंत्र रचने में लगे हैं। पिछले सालभर में अमूमन हर बड़े अपराध में कांग्रेसियों की संलिप्तता सामने आई है।
हर तरह के अपराधों में संलग्न लोगों की शरणस्थली बनी कांग्रेस का यही राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि जब वह साा में होती है तो आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देकर अपने हित साधने के लिए उन्हें इस्तेमाल करती है, और साा से दूर रहने पर इन्हीं तत्वों को इस्तेमाल करके प्रदेश में अपराधों का सिलसिला चलाकर अराजकता फैलाने में अपनी ताकत झोंक देती है।