भोपाल,@ गीता जयंती पर भोपाल में 5 हजार सेज्यादा आचार्यों ने एक साथ किया गीता पाठ

Share

गिनीज बुक में
दर्ज हुआ रिकॉर्ड
भोपाल,11 दिसम्बर 2024 (ए)।
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव अंतर्गत बुधवार को लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पहली बार 5 हजार आचार्यों ने गीता के तृतीय अध्याय कर्म योग का सस्वर पाठ किया। इसके बाद मध्यप्रदेश में गीता पाठ करने का वल्र्ड रिकॉर्ड कायम हो गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से धन्य भूमि मध्य प्रदेश में गीता जयंती के पावन पर्व के अवसर पर गीता पाठ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बना।
सीएम मोहन यादव ने कहा, आज भगवान के मुखारविंद से निकले गीता के श्लोक का जो वाचन हुआ है वो सिर्फ प्रदेश नहीं, देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहली बार हुआ है। मैं इसके लिए कोटि कोटि वंदन करता हूं. किसी पूजा पद्धति से हमारा विरोध नहीं है लेकिन हमारी पूजा पद्धति की बात तो हम करेंगे। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान श्रीमद भगवत पुराण और गौ एवं गोपाल चित्र प्रदर्शनी का संयोजन किया साथ ही साधो बैंड मुंबई के द्वारा भक्तिमय गीतों की सुरमई प्रस्तुति दी गई।
विशेष रूप से मध्य प्रदेश में आ रहे पर्यटकों और आगंतुकों को गीता की महिमा से अवगत कराने के लिए प्रदेश के होटलों में श्रीमद्भगवद्गीता, वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस की एक-एक प्रति रखने की पहल भी की गई।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ दो हिस्सों में टूट रही भारत की धरती

Share विनाशकारी भूकंप की दहलीज पर है खड़ानई दिल्ली,16 अप्रैल 2025 (ए)। दुनिया में आने …

Leave a Reply