हादसे में 290 लोगों की चली गई है जान
अंबिकापुर,10 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। धीरे चलें, सुरक्षित पहुंचें, सुरक्षा के साथ समसौता न करें। यह स्लोगन सडक किनारे लगे बोर्डों की सोभा बढ़ाने के लिए नहीं लिखी रहती है। इसे लोगों अपने जीवन में पालन करने की आवश्यकता है। सरगुजा में सडक हादसों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। इसका मुख्य वजह तेज रफ्तार व नशा है। लोग नशे की हालात में वाहन तेज गति से चलाते हैं और दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो सरगुजा जिले में जनवारी से अब तक लगभग 497 सडक हादसों में 290 लोगों की जान चली गई है। हादसे में मरने वालों में अधिकांश युवा हैं। चार दिन पूर्व ही जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में सडक हादसे में चार युवाओं की मौत हो गई है। जिनकी उम्र 22 से 34 वर्ष थी। ये सभी 30 नवंबर की रात को कार से अपने-अपने घरों से हंसी खुशी मैनपाट घुमने के लिए निकले थे और उदयपुर के पास हादसे के शिकार हो गए। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए थे। देखने से अनुमान लगाया जा सकता है कि कार की गति काफी तेज होगी। जो दुर्घटना का कारण बना। इस लिए अगर आप कार, बाइक से सफर पर निकले हैं तो जल्दी पहुंचने की जल्दबाजी न करें।
सरगुजा पुलिस यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक तो कर रही है पर लोग इसका अमल नहंी कर रहे हैं। पुलिस स्कूल, कॉलेज व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरुकता अभियान चल रही है। लोगों को शराब सेवन कर वाहन न चलाने, वाहन को तेज रफ्तार में न चलाने के लिए जागरुक किया जा राहा है पर लोग इससे सीख नहीं ले रहे हैं। इसका कारण है कि लोग सडक दुर्घटना के शिकार आए दिन हो रहे हैं। जनवरी 2024 से लेकर अब तक लगभग 487 सडक दुर्घटनाओं में 290 लोगों की जान चली गई है। वहीं 395 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। सरगुजा पुलिस का मनना है कि दुर्घटना का मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार व शराब के नशे में वाहन चलाना। वहीं दुर्घटना वाले क्षेत्र डांडग़ांव, उदयपुर, सीतापुर, मैनपाट का क्षेत्र शाामिल है। इन क्षेत्रों में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।
जिले में है 7 ब्लैक स्पॉट,सुधार की आवश्यकता
जिले में 7 ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित किए गए हैं। इन स्थानों पर अधिकांश दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। ब्लैक स्पॉट में रायगढ़ एनएच पर दरिमा मोड़, लुचकी घाट, सांड़बार, मेंड्राकला, जजगा लखनपुर, खरखरी नाला उदयपुर, डांडग़ांव, रामानुजगंज रोड में भकुरा, असोला व भफौली के पास ब्लैक स्पॉट है। पूर्व में सरगुजा पुलिस एनएच, आरटीओ व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया था और घटनाओं के कारणों की समीक्षा की थी। इसके बाद, ज़रूरी सुधारों के लिए एक रिपोर्ट तैयार की बात कही थी।
इस वर्ष अब तक की सबसे बड़ी घटना,चार की मौत
कुछ दिन पूर्व अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर ग्राम गुमगा में अदाणी गेस्ट हाउस के समीप सुबह करीब 5 बजे कार और ट्रक की भिड़ंत हो थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे और उसमें सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका रायपुर में इलाज चल रहा है। ये सभी दोस्त थे और 30 नवंबर की रात कार से अंबिकापुर मैनपाट जाने निकले थे। जो उदयपुर के पास दुर्घटना के शिकार हो गए। दुर्घटना का मुख्य वजह तेज रफ्तार सामने आया था। पुलिस का मनना है कि कार सवार व ट्रक चालक दोनों काफी तेज रफ्तार में थे। वहीं पूरी रात ड्राइव करने के कारण झपकी आने की भी आशंका व्यक्ति की जा रही है। सरगुजा में यह अब तक की सबसे बड़ी घटना है। सरगुजा से लेकर रायपुर में हैरान है। दुर्घटना में जान गवाने वालों की उम्र 22 से 27 वर्ष थी। छोटी सी लापरवाही ने सबकुद बर्बाद कर दिया। परिवार का सपना बिखर गया।
दुर्घटना का यह है मुख्य कारण
- शराब के नशे में वाहन चलाना
- तेज रफ्तार में वाहन चलाना
- बाइक चलाते समय हेलमेट न लगाना
- दिन के बजाए रात्रि में सफर करना
- पहुंचने की जल्दबाजी
- यातायात के नियमों का पालन न करना
- तेज रफ्तार में भारी वाहनों का ओवर टेक करना
- वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना