अंबिकापुर,08 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। संजय सिंह को शिक्षक फेडरेशन सरगुजा का सम्भागीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने आदेश जारी कर नियुक्त किया है। संजय सिंह को यह उपलब्धि मिलने से उनके शुभचिंतकों में हर्ष है। संजय ने बताया कि कर्मचारियों के हित में काम करेंगे।
