
अंबिकापुर,22 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। सीतापुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष के सूने मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें से मुख्य आरोपी नपं उपाध्यक्ष का रिश्तेदार है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से 7 लाख 94 हजार 622 रुपए नकदी व सोने-चांदी का जेवरात बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि सीतापुर थाना क्षेत्र के शंकर वार्ड निवासी विनिप गुप्ता 17 नवंबर को शादी में शामिल होने सह परिवार बाहर गए थे। घर में ताला बंद था। इस दौरान रात करीब 9 से 11.30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकान का ताला तोडकर 13 लाख रुपए नकदी व लगभग 2 लाख रुपए का सोने चांदी का जेवरात पार कर दिया था। विनिप गुप्ता ने मामले की रिपोर्ट 18 नवंबर को सीतापुर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी। पुलिस जब घटनास्थन का निरीक्षण किया तो मौके पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का सबाल व पेचकश बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों के आने-जाने के रास्ते पर लगे दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंघाले। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में प्रयुक्त सबल व पेचकश बतौली स्थित एक हार्डवेयर दुकान से खरीदने की जानकारी प्राप्त हुई। सीसीटीवी फुटेज के निशानदेही पर पुलिस ने संदेही आयुष उर्फ रोशन उर्फ हिमांशु पिता दिनेश साहू उम्र 21 वर्ष, उमेश उर्फ नानदाऊ पिता कमलेश्वर साहू उम्र 20 वर्ष निवासी छिंदडांड थाना बैकुंठपुर जिला कोरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने घटना को वारदात अंजाम देने की बात स्वीकार की। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक रघु राम भगत, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सीपी तिवारी, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, स्पेशल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक अनुज जायसवाल, वीरेंद्र पैकरा, मनीष सिंह, रमेश राजवाड़े, संजीव चौबे, अमित विश्वकर्मा, सत्येंद्र दुबे, आनंद गुप्ता, अलोक गुप्ता, सूरजबली, सुनिल पैकरा, सैनिक रमेश कुमार सक्रिय रहे।
मुख्य आरोपी को घर की थी पूरी जानकारी
घटना के मुख्य आरोपी आयुष जिपं उपाध्यक्ष का रिश्तेदार है। वह विनिप गुप्ता के घर अक्सर आना जाना करता था। घटना से कुछ दिन पूर्व छठ में भी वह जिपं उपाध्यक्ष के घर आया था। उसे घर की पूरी जानकारी थी। 17 नवंबर को विनिप अपने सह परिवार शादी में शामिल होने जाने वाला है। इसकी भी मुख्य आरोपी को पूर्व से जानकारी थी। इस लिए वह रात में अपने दोस्त के साथ आकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि जिस शादी में विनिप गुप्ता गए थे वहां आयुष को भी निमंत्रण था। पर वह शादी में नहीं गया था और घटना दिवस अपने साथी उमेश के साथ बाइक से सीतापुरर आया और कॉलेज के पास बाइक खड़ी कर स्कूल के छत की ओर से मकान में चढकर ऊपर का ताला सबल से तोडकर अंदर घुसा था। घर के अंदर घुसने के बाद रूम का चाभी खोजकर आलमारी को खोलकर तिजोरी में रखे 13 लाख रुपये नकद एवं 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिया था। घटना से कुछ दिन पूर्व छठ में मुख्य आरोपी विनिप गुप्ता के घर आया था। उस दौरान जो जूता वह पहना था वही जूता पहनकर घटना को अंजाम दिया था। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जूते के आधार पर घर वाले उसे पहचान कर लिए और पुलिस ने उसे हिरसत में लिया था।
7.94 हजार नकदी जत
पुलिस ने आरोपी के कजे से चोरी के रुपए में से 7 लाख 94 हजार 622 रुपए बरामद किया है। इसके अलावा चोरी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त बाइक, सहित अन्य सामान बरामद किया है। वहीं आयुष ने चोरी के रुपए में से 20 हजार उमेश को दिया था। उक्त रुपए वह वह मोबाइल खरीदा था। जिसे पुलिस ने जत किया है।