Breaking News

अम्बिकापुर@कांग्रेसी अपराध को जन्म देते हैं,षड्यंत्र रचते हैं और फिर सरकार को घेरते हैं…

Share


अम्बिकापुर,04 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस पर प्रदेश में अशांति और अराजकता फैलाने के लिए षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को संकल्प भवन प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जहां भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसके जड़ में कांग्रेस है। कांग्रेस और कांग्रेस के लोग जान बूझ कर छाीसगढ़ को आग में झोंक कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए पहले ख़ुद अपराध को जन्म देते हैं, षड्यंत्र रचते हैं और फिर उस पर सरकार को घेरने में उसके बड़े नेता लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधि कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर तय साजि़श के तहत हो रहा है, कांग्रेसियों का मंसूबा है कि समूचे देश-प्रदेश को अराजकता में धकेल दो, फिर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करो तथा भय और अपराध का वातावरण निर्मित करो। छाीसगढ़ में भी हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और छाीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में हुए सफ़ाये से अब जनता के प्रति बदले की भावना से भरी हुई है। वह समाज में अशांति फैलाने का काम कर रही है।कांग्रेसियों द्वारा कारित अपराध एवं षड्यंत्रों पर प्रकाश डालते हुए विधायक राजेश ने बताया कि अभी दामाखेड़ा में कबीरपंथ ही नहीं समूचे प्रदेश के आस्था के केंद्र में हमला करने वाला कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता निकला है और इसका प्रमाण स्वयं प्रकाशमुनि साहब के फेसबुक के पोस्ट में है, प्रकाशमुनि साहेब ने अपने फेसबुक पोस्ट में इस बात का उल्लेख किया है कि इस घटना में भी अपराधी सरपंच पति कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है। प्रकाशमुनि साहब का स्पष्ट आरोप है कि दामखेड़ा की घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। कांग्रेस के इस कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाय, कम है। इसी तरह बलौदाबाजार में योजनाबद्ध तरीके से कलेक्टर और एसपी कार्यालय जलाये गये जहां इस प्रकरण में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव के साथ-साथ सैकड़ों कांग्रेसी जेल में बंद हैं। महीनों बाद भी किसी अदालत ने इन्हें अगर जमानत देने लायक भी नहीं पाया है। सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या का जि़क्र करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि हत्या करने वाला एनएसयूआई का जि़ला महासचिव था तथा एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी इस घृणित कृत्य में शामिल रहा। लोहारीडीह कांड में भी बार बार गाँव में अशांति फैलाने और दो समूहों को लड़वाने का काम कांग्रेस कर रही है। यही नहीं केशकाल में युवा कांग्रेस का लॉक उपाध्यक्ष 500 रुपये के लाखों के नकली नोट के साथ पुलिस के गिरफ़्त में है। कांग्रेस के नेता और उनसे संबंधित अधिकारियों पर कोयला घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला,महादेव घोटाला आदि के आरोप हैं। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पार्षद आलोक दुबे, जि़ला सह संवाद प्रमुख रुपेश दुबे, संजीव वर्मा, जितेंद्र सोनी व अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने षड्यंत्र में लिप्त कांग्रेस को सुधर जाने की नसीहत देते हुए कि इनके कृत्यों को छाीसगढ़ कतई सहन नहीं करेगा। भाजपा की हमारी सरकार तो प्रदेश में हर कीमत पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कटिबद्ध है ही, हमारा संगठन भी लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस का मुकाबला करने तैयार है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस की आपराधिक कृत्य के विरोध में सभी जि़ला मुख्यालय में पुतला दहन किया जायेगा। कांग्रेस को स्पष्ट चेतावनी दी जा रही है कि वह अपने कृत्यों से बाज आये, अन्यथा उससे हर स्तर पर दो-दो हाथ करने भाजपा के कार्यकर्ता तैयार हैं। कांग्रेस को प्रदेश में अशांति, अराजकता और आतंक फैलाने और फिर उस आग में अपना हाथ सेंकने की छूट हम बिल्कुल नहीं दे सकते।


Share

Check Also

कोरबा,@कुम्भ सड़क हादसे के मृतकों के निवास पहुंच कर उद्योग मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, सभी 10 परिवारजनों को 1-1 लाख सहायता राशि देने का किया एलान

Share कोरबा,17 फरवरी 2025 (घटती-घटना)। दर्री क्षेत्र के कलमीडुग्गु, प्रगतिनगर के 10 लोगों की कुम्भ …

Leave a Reply