सूरजपुर@नवपदस्थ कलेक्टर एस.जयवर्धन ने किया पदभार ग्रहण

Share


कलेक्ट्रेट में लगने वाले विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण


-समरोज खान-

सूरजपुर,28 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर एस.जयवर्धन, भा.प्र.से. (2014) ने सूरजपुर जिले की संभाली कमान। पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में लगने वाले विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिसके तहत न्यायालय कलेक्टर, वरिष्ठ लिपिक शाखा, भू-अभिलेख शाखा,शिक्षा, खाद्य, महिला एवं बाल विकास व जनसंपर्क कार्यालय इत्यादि कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। शासन के नवीनतम स्थानांतरण आदेश के तहत कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन का स्थानांतरण जिला- मोहला मानपुर-अम्बागढ़ चौकी से जिला- सूरजपुर हुआ है।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली बैठक
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर,संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा,डिप्टी कलेक्टर द्वय श्रीमती शिवानी जायसवाल एवं श्रीमती चांदनी कंवर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने 14 नवंबर से शुरू होने वाले धान उपार्जन की तैयारी को लेकर सभी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। सभी खरीदी केंद्रों में आवश्यक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंजीकृत किसानों की जानकारी लेते हुए रकबा सत्यापन की कार्यवाही सख्ती से करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने धान खरीदी को लेकर किसानों की समस्याओं का निराकरण करते हुए, उन्हें शासन द्वारा दी जा रही सुविधाएं उपलध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में सभी तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों से तहसील के संबंध में मूलभूत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न तहसीलों में भूमि अधिग्रहण, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, बंदोबस्त, खसरा एवं नक्शा त्रुटि सुधार, अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा, भूमि आवंटन और अभिलेख दुरुस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान आदि प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने समस्त पटवारी एवं कोटवारों के साथ निरंतर बैठक करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने तहसीलो में कानून व्यवस्था की जानकारी लेते हुए, जिले में कानून व्यवस्था बेहतर करते हुए शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय करने के निर्देश दिया।


Share

Check Also

बिलासपुर@बिलासपुर में अवैध पेरामेडिकल संस्थानों का गोरखधंधा

Share छात्रों के भविष्य से किया जा रहा है खिलवाड़..बिलासपुर,28अक्टूबर 2024 (ए)। छात्रों को चिकित्सा …

Leave a Reply