अंबिकापुर@शराब सेवन कर भारी वाहन चलाने वाले 109 लोगों से वसूले गए समन शुल्क

Share


अंबिकापुर,27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शराब सेवन कर वाहन चलाने के दौरान अक्सर दुर्घटनाएं होती है। वहीं त्योहार के दौरान दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा वाहन चालकों की ब्रेथ ऐनालाइजर से जांच की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 109 वाहन चालकों से 1 लाख 4 हजार600 रुपए समन शुल्क वसूले गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम यातायात पुलिस द्वारा बस स्टैंड में भारी वाहन चालकों की सघन चेकिंग की गई। बस चालकों एवं मुख्य मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहन चालकों की ब्रेथ ऐनालाइजर से जांच की गई। इस दौरान 109 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए। जिनसे 1 लाख 4 हजार600 रुपए समन शुल्क वसूले गए। वहीं वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। इस दौरान रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित यातायात शाखा के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply