रायपुर@ भाजपा को मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

Share

@ सदस्यता अभियान में बने 50 लाख से ऊपर सदस्य
रायपुर,22 अक्टूबर 2024 (ए)।
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए आहूत केंद्रीय समिति की बैठक में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की रिपोर्टिंग करके छत्तीसगढ़ की जानकारी प्रस्तुत की गई। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बैठक में बताया कि प्रदेश में पहाड़ी कोरवा समाज (पीवीजीटी) में भी भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुँचे। बैठक में प्रदेश में चल रहे अभियान, विशेषकर पहाड़ी कोरवा समाज में भाजपा सदस्यता, की प्रशंसा की गई। सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित भाजपा केंद्रीय समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी के लक्ष्मण, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सदस्यता अभियान टोली की सदस्य सांसद रूपकुमारी चौधरी, चम्पादेवी पावले, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, खूबचंद पारख उपस्थित रहे। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश में भाजपा की सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख पार कर लेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए सबके समन्वित पुरुषार्थ व पराक्रम को नमन किया है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply