चंडीगढ़,@ नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Share

@ पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
चंडीगढ़,17 अक्टूबर 2024 (ए)।
नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और देशभर के 18 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार हैट्रिक के बाद नायब सिंह सैनी 2.0 का कार्यकाल शुरू हो चुका है। सैनी ने आज पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए के बड़े नेताओं की मौजूदगी में लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। अनिल विज इस बार बतौर मंत्री सैनी सरकार में शामिल हुए हैं।
नायब सैनी सरकार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट
नायब सिंह सैनी,अनिल विज,विपुल गोयल,महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी, राव नरबीर,आरती राव, गौरव गौतम,अरविंद शर्मा,श्याम सिंह राणा, कृष्ण कुमार बेदी, कृष्ण लाल पंवार, रणवीर गंगवा, राजेश नागर।
हरियाणा में नई सरकार का शपथग्रहण,सीएम सैनी के साथ 14 मंत्रियों ने ली शपथ
हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण पूरा हो गया है। बीजेपी विधायक अनिल विज ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बीजेपी विधायक आरती सिंह राव, राजेश नागर, गौरव गौतम ने हरियाणा सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर सिंह गंगवा और कृष्ण बेदी ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा और विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply