अंबिकापुर,@अज्ञात युवक की खून से लतपथ झाड़ी में मिली लाश,संदेही हिरासत में

Share


अंबिकापुर,16 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शहर के अग्रसेन चौक के समीप झाड़ी में खून से लतपथ एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह शहर के नेपाल लॉज के समीप झाडिय़ों में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में शामिल होने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। संदेही करण सिंह ने नशे में धक्का देने की बात स्वीकारी है। मामले की जांच कर रहे एसआई अखिलेश सिंह ने बताया कि संदेही मंगलवार की रात को घर के बाहर था। इस दौरान मृतक व संदेही के बीच गाली गलौज करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। मृतक ने करण ङ्क्षसह के साथ मारपीट की थी। इसके बाद करण सिंह ने उसे धक्का दिया तो वह गिर गया। इसके बाद करण वहां से भागकर खंडहरनुमा मकान में जाकर छिप गया। मृतक वहां भी पहुंचकर डंडे से मारने लगा। इस दौरान करण ने उसी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं करण ने उसकी मौत के बाद शव को घसिट कर झाड़ी में लेजाकर छुपा दिया था। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply