पटना,@कलश यात्रा व घाट पूजन के साथ शुरू हुई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

Share


पटना,03 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शारदिय नवरात्र के अवसर पर ग्राम पंचायत रनई में श्री दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के द्वारा शारदिय नवरात्र के पहले दिन पूजा पंड़ाल में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना करने से पूर्व गुरुवार को सुबह 10 बजे से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्वालू महिलाऐं शामिल हुईं। सभी श्रद्वालू महिलाऐं पूजा पंड़ाल से खाली कलश लेकर रनई तालाब पहुंचे जहां विधिवत कलश पूजन के साथ कलश में जल भरकर सभी अपने अपने सिर में कलश धारण कर कतार बद्व होकर मुख्य सड़क से होते हुए पहले शिव मंदिर उसके बाद पूजा पंड़ाल पहुंचे जहां पं. प्रेमलाल पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया गया और दुर्गा प्रतिमा की स्थापना करने के साथ पूजा अर्चना शुरू हो गई। श्रद्वालू महिलाऐं पूजा अर्चना करने के पश्चात अपने अपने घर को गए।
आयोजित कलश यात्रा को सफल बनाने में रनई जमींदार योगेश शुक्ला, राजेश शुक्ला, गीता शुक्ला, समिति अध्यक्ष विकास शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, आस्तीक शुक्ला, लोकेश शुक्ला, अशोक सिंह, संतोष साहू, प्रद्युमन जायसवाल, सरदार बलजीत सिंह, निलेश शुक्ला, महेश शुक्ला, शारदा दुबे, राजू साहू, केसी साहू, प्रद्युमन जायसवाल, छबीले प्रसाद ठकुरिया, संजू पाण्डेय, राम शंकर साहू, लक्षनधारी साहू, डॉ विवेक साहू, राम कुमार यादव, शुशील पटेल, संतोष सारथी, आनंद सोनी, हरि ब्रिसेन, लक्षनधारी, राजेश पाण्ड़ेय, शशि प्रकाश जायसवाल, दीप कुमार दुबे सहित समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों एवं श्रद्वालू ग्रामिणों का सराहनिय योगदान रहा।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply