अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर युवती का दौहिक शोषण,आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,03 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। युवती को प्रेम जाल में फंसाकर व शादी करने का झांसा देकर 16 महीने तक दौहिक शोषण किया। इस दौरान पीडि़ता गर्भवती हो गई। युवक ने जबरन पीडि़ता का गर्भपात करा दिया था। इसके बाद युवक पीडि़ता से शादी करने से इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीडि़ता ने 5 सितंबर को मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस न आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता की जान पतचान एक वर्ष पूव्र भिट्ठीकला निवासी संजय राजवाड़े से हुई थी। आरोपी पीडि़ता से शादी करने व प्रेम जाल में फंसाकर 4 अपै्रल 2023 से 12 अगस्त 2024 तक पीडि़ता का दौहिक शोषण करता रहा। इस बीच पीडि़ता गर्भवती हो गई। पीडि़ता की गर्भवती होने की जानकारी पर युवक ने उसका 4 जुलाई 2023 को गर्भपात करा दिया था। इसक बाद युवक पीडि़ता से शादी करने से इंकार कर दिया और उससे बात चीत करना बंद कर दिया। पीडि़ता द्वारा शादी करने के लिए दबाव डालने पर उसे जान से मरवाने की धमकी दे रहा था। परेशान होकर पीडि़ता ने 5 सितंबर को मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply