मनेद्रगढ़@अवैध कजों और यातायात अव्यवस्था के खिलाफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का आक्रोश

Share


निष्पक्ष जांच और सख्त कार्यवाही की मांग
मनेद्रगढ़ 28 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। शहर की शासकीय भूमि पर दशकों से जारी अवैध कजों और बिगड़ती यातायात व्यवस्था के खिलाफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम ने प्रशासन को सख्त संदेश देते हुए एमसीबी जिला कलेक्टर और छाीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री को आवेदन सौंपा, जिसमें श्री जैन मंदिर से भगत सिंह तिराह तक की शासकीय भूमि पर अवैध कजों की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

शहर में पार्किंग की सुविधा का अभाव…प्रशासन का उदासीन रवैया
मनेद्रगढ़ जिला बनने के बाद से पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि शहर को सुचारू यातायात और अवैध कजों से मुक्ति दिलाने के लिए अब समय आ गया है कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी समझे और तत्काल कार्यवाही करे।
कस्बे से शहर तक—परिवर्तन में समस्याएं बढ़ीं
सन् 2000 से पहले मनेद्रगढ़ एक छोटा सा कस्बा था और सरगुजा जिले का हिस्सा था। उस समय पीडल्यूडी रोड स्टेशन तक जाती थी, लेकिन अब वह पूरी तरह से गायब हो चुकी है। बदलते समय के साथ व्यापारियों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कजा कर दुकानें और मकान बना लिए गए, जिन्हें किराए पर चलाया जा रहा है। इससे यातायात की स्थिति बद से बदतर हो गई है, और आम जनता को हर रोज जाम और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
शासकीय भूमि पर कब्जा…प्रशासन की नींद गायब
शासकीय स्कूलों के आसपास चल रहे अवैध दुकानों से स्वच्छता का अभाव बढ़ रहा है। बीआरसी कार्यालय के पास शासकीय भूमि पर अवैध कजा भी शिक्षकों की ट्रेनिंग और गतिविधियों को बाधित कर रहा है। पीडल्यूडी चौक से कलेक्टर ऑफिस तक के नेशनल हाईवे पर गाडि़यों की रिपेयरिंग और बिक्री से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, लेकिन प्रशासन की आंखें बंद हैं।
स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास लापरवाही से बढ़ता खतरा
स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास गति नियंत्रक और धीरे चलें के बोर्ड की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशों के बावजूद इसे अब तक नहीं लगाया गया है। केवल सिंह मरकाम ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार का मुद्दा सामने आने के बावजूद, शासकीय भूमि पर अवैध कजों के खिलाफ छाीसगढ़ सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।
प्रशासन की लापरवाही से जनता में आक्रोश
मनेद्रगढ़ के नागरिक प्रशासन की उदासीनता से त्रस्त हो चुके हैं। जहां एक तरफ भाजपा शासन में लेखापाल रिश्वत लेते पकड़ा गया, वहीं दूसरी तरफ अवैध कजों के मामले में कोई सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे। केवल सिंह मरकाम ने चेतावनी दी है कि अगर अवैध कजों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं होती, तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply