अंबिकापुर@प्रदेश का तो दूर अपने गृह जिले का कानून व्यवस्था नहीं सम्हाल पा रहे गृहमंत्री

Share


अंबिकापुर,21 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। प्रदेश में बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को छाीसगढ़ बंद का अंबिकापुर में मिला जुला रहा। बंद को सफल बनाने के लिए सुबह 10 बजे जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और छाीसगढ़ की सहप्रभारी जरिता लैथफलांग के नेतृत्व में कोठीघर से जिला कांग्रेस कार्यालय तक रैली के रूप में गए। शहर के व्यवसायी समूहों के स्वस्फूर्त समर्थन के कारण प्रदेश कांग्रेस द्वारा आहूत बंद के जिसकी समयावधि सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक थी, जो मिला जूला रहा। जिला कांग्रेस कमेटी ने 1 दिन पूर्व ही शहर के सभी व्यवसायी समूहों को पत्र प्रेषित कर समर्थन मांगा था। बंद के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी जरिता लैथफलांग ने कहा कि प्रदेश की सरकार के हाथ खून से रंगे हुए हैं। छाीसगढ़ के गृहमंत्री पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जो गृहमंत्री अपने गृहजिले की कानून व्यवस्था नहीं सम्हाल सकता वो प्रदेश की कानून व्यवस्था क्या सम्हालेगा। जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बंद को सफल बनाने के लिए व्यवसायी बंधुओं को सह्रदय धन्यवाद दिया और कहा कि प्रदेश की साा अनुभवहीन और अकुशल लोगों के हाथ मे पड़ गई है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। सरगुजा संभाग में हाल में घटित आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अभी ये अनुभवहीन सरकार 4 साल और रहेगी तब तक प्रदेश की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे रहने वाली है।
बंद को सफल बनाने में बालकृष्ण पाठक, जेपी श्रीवास्तव, मधु सिंह, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, फुलेरिया भगत, रामविनय सिंह, मो इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, हेमंत तिवारी, संजय विश्वकर्मा, दुर्गेश गुप्ता, अदुल अबास, विकल झा, गुरुप्रीत सिधु, गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव पूर्णिमा सिंह, गीता रजक, नीतीश चौरसिया, रजनीश सिंह, विकास केशरी, हिमांशु जायसवाल, विष्णुदेव सिंह, कलीम अंसारी, काजु खान, बाबर खान, अविनाश कुमार, फैसल सिद्धकी, परवेज आलम गांधी, आशीष जायसवाल, तरनजीत बाबरा, प्रीति सिंह, आदि की सक्रिय भूमिका रही।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply