अंबिकापुर@होम गार्ड बनने संभाग भर की महिलाओं ने लगाई दौड़

Share

अंबिकापुर,17 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड होम गार्ड की भर्ती प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो गई है। पहले चरण में महिला अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट किया जाना है। यह प्रक्रिया 28 सितंबर तक चलेगी। पहले दिन केवल डॉक्यूमेंट जांच, हाइट की जांच की गई। मौसम खराब होने के कारण दौड़ नहीं हो सका। वहीं प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को 700 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें 475 अभ्यर्थी शामिल हुए। हाईट पूर्ण न होने के कारण 89 अभ्यर्थियों को छांट दिया गया। वहीं डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन में 377 अभ्यर्थि शामिल हुए। जिसमें 3 अपूर्ण पाए गए। शेष 374 अभ्यर्थियों का लंबी कूद, ऊंची कूद व 800 मिटर का दौड़ कराया गया। नगर सेना के संभागीय कमांडेंट राजेश पांडेय ने बताया कि भर्ती पक्रिया की पारदर्शिता के लिए 11 सीसीटीवी कैमरे लगए गए हैं। वहीं अभ्यर्थियों के पैर में चीफ भी लगाए गए हैं। इससे समय व दूरी का सही पता चल पाएगा। भर्ती प्रक्रिया हैदराबाद की टिआरपी कंपनी द्वारा काराई जा रही है। नगर सेना के संभागीय कमांडेंट राजेश पांडेय ने बताया कि होम गार्ड के लिए 530 पदों पर भर्ती पक्रिया होनी है। इसके लिए सरगुजा संभाग से 15 हजार 125 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। पहले चरण में फिजिकल टेस्ट के लिए महिलाओं को शामिल किया गय है। पुरूषों का फिजिकल टेस्ट 23 से 27 सितंबर तक चलेगए। पुरूषों के लिए दौड़ में 800 मिटर के अलाव 100 मिटर और शामिल किया गया है। चयनित महिलाओं को छात्रावास और आश्रमों की सुरक्षा के लिए लगाया जाएगा। इसके लिए 530 पद है। जिसमें 430 पद महिला नगर सैनिक 100 पद जनरल ड्यूटी के लिए है। जिसमें 75 पुरूष व 25 महिला के लिए चयनित है। फिजिकल टेस्ट के बाद नवंबर में रिटेन परीक्षा होगा। रिटेन परीक्षा व्यामपं द्वारा लिया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply