अंबिकापुर@मानव को मानव समझना ही है इस्लाम : आबूलेश आजमी

Share


अंबिकापुर,16 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्म उत्सव ईद मिलादुन्नबी सोमवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के 12 मस्जिदों के इमामों और उसके कमेटी से जुड़े लोगों द्वारा सीरतुन्नबी कमेटी मोमिनपुरा के नेतृत्व में जुलूस निकला गया। जो शहर के सद्भावना चौक से प्रारंभ होकर मोमिनपुरा चौक, रसूलपुर, बरेजपारा, जयस्तंभ चौक, सदर रोड़, कादंबनी चौक, इमलीपारा चौक, महामाया चौक, संगम चौक, देवीगंज रोड़, घड़ी चौक होते हुए स्थानीय कला केंद्र में आम जलसा में तदील हुआ। इस अवसर पर सीरतुन्नबी कमेटी के संरक्षक व पूर्व छाीसगढ़ श्रम आयोग के अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस के रूप में पुरी दुनिया में मनाया जाता है जो मानवता को शांति का संदेश देता है। आज अम्बिकापुर के मुस्लिम समुदाय के द्वारा पैगम्बर हजऱत मुहम्मद साहब को याद करते हुए उनके बताए रास्ते का अनुसरण करते हुए शांति पूर्वक एक होकर भव्य जुलूस निकाला गया। इस अवसर कांजी ए शहर मौलाना आबूलेश आजमी ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोहम्मद साहब ने अपने जीवन काल में मानव उत्थान के लिए जो उपदेश दिए थे वह आज भी उतने ही कारगर हैं जितना उसे समय थे। उन्होंने कहा कि मानव को मानव समझना ही इस्लाम है। सभी को एक होकर मानवता के लिए काम करना ईद-मिलादुन्नबी का मुख्य उद्देश्य है।
रसूलपुर मस्जिद के इमाम मौलाना सगीर अहमद मिस्बाही ने कहा कि इस्लाम के आखिरी पैगाम हजरत मुहम्मद साहब ने अपने अल्प आयु में जब अरब देशों में मानवता को कुचला जा रहा था, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे थे, इंसानों को गुलाम बनाया जा रहा था उस समय उन्होंने ने मानवता के लिए जीयों और जीने दो का उपदेश दिया था। सीरतुन्नबी कमेटी द्वारा वर्ष 2023 में शिक्षा, सामाजिक कार्य और खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमेटी द्वारा मुस्लिम समाज के सबसे वरिष्ठ अधिवक्ता हाजी अदुल रशीद को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से शहरे कांजी मौलाना आबूलेश आजमी, शफी अहमद, सहित अन्य मुस्लिम धर्म गुरुओं ने सम्मानित किया। वहीं सिख समाज अम्बिकापुर के प्रमुख रघुवीर सिंह छाबड़ा को मुस्लिम समाज द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर मंच संचालन दानिश रफीक ने किया। ईसाई समाज के प्रमुख विशप स्वामी, प्रजापति ब्रह्म कुमारी आई दो बहने, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, द्वितेंद्र मिश्रा, समाज सेवी वंदना दाा, सतेंद्र तिवारी, प्रवीण गुप्ता, हेमंत सिंहा, मोहम्मद इस्लाम खान, रशीद पेंटर, रशीद अंसारी, हाजी यासिन, हाजी रहमत खान, हाजी रमजान, मो. हसन , असफाक पापुलर बस, तनवीर हसन, मुजीबुर्रहमान, कयामुद्दीन, फैजान, अजहर, सद्दाम, आरज़ू सहित काफी संख्या में आमजन उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply