Breaking News

नई दिल्ली@भारी बारिश से उत्तराखंड में दिखा बाढ़ का रौद्र रूप

Share


नई दिल्ली,29 जून 2024 (ए)।
देशभर में कुछ राज्यों को छोड़कर मानसून लगभग पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे 8 कारें बह गईं।
उधर, दिल्ली में 28 जून को 24 घंटों में 9 इंच बारिश हुई,जो जून 1936 में एक दिन में 9.27 इंच बारिश के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है। इससे न केवल जून बल्कि मार्च से अब तक, यानी 4 महीने का कोटा पूरा हो गया।
दिल्ली में बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कल 5 लोगों की जान गई थी। शुक्रवार रात एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के गड्ढे में 3 मजदूर गिर गए थे। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भरा था। आज सुबह तीनों मजदूरों के शव निकाले गए।
इधर,आउटर दिल्ली के एसपी बादली इलाके में शनिवार दोपहर सिरसपुर अंडरपास में भरे पानी में दो लड़के डूब गए। ओखला इलाके के अंडरपास में दिग्विजय कुमार चौधरी (60) नाम के व्यक्ति का शव मिला। सामने आया कि वो बीते 24 घंटे से पानी में डूबे हुए थे।
आईएमडी ने शनिवार (29 जून) को 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड, हरियाणा,उत्तर प्रदेश,राजस्थान,मध्य प्रदेश, पश्चिमबंगाल,सिक्किम,ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश,असम,मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक शामिल हैं।


दिल्ली में गुरुवार-शुक्रवार रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण सड़कों पर 4-5 फीट तक पानी भर गया। इसके बाद आईएमडी ने कहा कि हमारा वेदर मॉडल दिल्ली की बारिश के बारे में पूर्वानुमान लगाने में विफल हो गया।26 जून को आईएमडी ने 29 और 30 जून को दिल्ली में बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई थी, लेकिन शुक्रवार (28 जून) सुबह की मूसलाधार बारिश की किसी को उम्मीद नहीं थी। 28 जून के लिए सिर्फ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान के साथ तेज हवाओं की भविष्यवाणी की थी।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार और यूपी तक मानसून की पूर्वी शाखा के कारण अधिक वर्षा नहीं हो रही थी। मानसून धीरे-धीरे बढ़ रहा था, लेकिन मध्य प्रदेश की ओर से अचानक एक धारा आ गई। किसी को इतनी अधिक नमी की उम्मीद नहीं थी। मॉडल इसे पकड़ नहीं पाया।दिल्ली के अलावा मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, बंगाल, उत्तराखंड, हरियाणा, क्क और राजस्थान के बचे हुए हिस्सों को भी कवर कर लिया। आईएमडी का अनुमान है कि मानसून दो दिन में देश के बाकी हिस्सों में पहुंच जाएगा। ऐसा हुआ तो यह तय तारीख से एक हफ्ते पहले ही पूरे देश को कवर कर लेगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर और मंडी में 30 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी दो दिन भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।


मानसून के पहले महीने में न केवल बारिश घट रही है, बल्कि गर्मी के दिन भी बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक,जून खत्म होने में 2 दिन बचे हैं और देश में अब तक सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई है। ऐसा लगातार तीसरे साल हो रहा है। 10 साल में 6 बार जून में बारिश सामान्य से कम, एक बार सामान्य और तीन बार सामान्य से ज्यादा हुई है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव एम. राजीवन का कहना है कि जून में मानसून 20 दिन तक पश्चिम बंगाल और दो हफ्ते तक गुजरात-महाराष्ट्र में अटका रहा। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायर्नमेंट के मुताबिक 1988 से 2018 के दौरान 62 प्रतिाश्त जिलों में जून में कम बारिश हुई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ कलम बंद का पंाचवां दिन @ खुला पत्र@ देश का चौथा स्तंभ को बचाए कौन?

Share @ बचा लो चौथे स्तंभ को अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है…जिम्मेदार लोगों से …

Leave a Reply

error: Content is protected !!