रायपुर,@आज फिर दिल्ली जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय

Share


रायपुर,27 जून 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 28 जून को फिर से दिल्ली जा रहे हैं। इस बार वे संभावित नामों की सूची लेकर जा रहे हैं, जिस पर अंतिम मुहर लेकर लौटेंगे।
दो दिन पहले सीएम विष्णुदेव दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रदेश सरकार के कामकाज पर चर्चा के साथ ही कैबिनेट विस्तार पर भी बात हुई थी।
सूत्रों के अनुसार साय कल विशेष रुप से नड्डा से ही मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। दोपहर में दोनों के मुलाकात का कार्यक्रम तय है। सीएम सुबह की फ्लाइट से दिल्‍ली जाएंगे और दोपहर 11 बजे तक वहां पहुंच जाएंगे। दोपहर में ही उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ बैठक है। संभव है कि नड्डा से मुलाकात के बाद देर शाम तक सीएम रायपुर लौट आए। जानकारों के अनुसार इस बार दिल्ली से जब सीएम लौटेंगे तो उनके पास कैबिनेट विस्तार और संभावित बदलाव का फाइनल प्लान होगा।
राज्य कैबिनेट में 2 मंत्रियों का पद खाली है। इनमें से एक पद पहले से खाली था, जबकि दूसरा बृजमोहन अग्रवाल के इस्‍तीफे की वजह से खाली हुआ है। अग्रवाल के पास संसदीय कार्य की भी जिम्मेदारी थी, उनके पद छोड़ने के बाद फिलहाल यह प्रभारी सीएम विष्णुदेव के पास है।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply