नई दिल्ली@राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कहा…सरकार देश के हित में कर रही काम

Share


नई दिल्ली, 27 जून 2024 (ए)।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण की शुरुआत में उन्होंने कहा…मैं18 वीं लोकसभा के सदस्यों को बधाई देती हूं। आप देश के मतदाताओं का विश्वास जीत कर आए हैं। ये सौभाग्य कम लोगों को मिलता है। मुझे आशा है आप इसे निभाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 3.20 लाख करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। मेरी सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत के बाद से, किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक हस्तांतरित किए गए हैं। सरकार ने खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में भी रिकॉर्ड वृद्धि की है। आजकल भारत अपनी मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि प्रणाली में बदलाव कर रहा है दुनिया में तेजी से भारतीय किसानों के पास इस मांग को पूरा करने की पूरी क्षमता है।भाषण में राष्ट्रपति ने हर मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा- पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने सेना को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारियां भी बताईं। नॉर्थ-ईस्ट में शांति के लिए सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया।
राष्ट्रपति ने कहा-अगले बजट सत्र में बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने आपातकाल को संविधान पर सीधा हमला बताया, यह भी कहा- देश ने इस हमले से उबरकर दिखाया।
उन्होंने महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों के बारे में बात की। राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग की तारीफ की, वहीं जीएसटी को भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए मील का पत्थर बताया।
राष्ट्रपति बोलीं- मेरी सरकार का मत है कि दुनिया में निवेशकों को आकर्षित करने स्वस्थ्य स्पर्धा हो। सदस्यगण रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के संकल्प ने भारत को सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। बीते सालों में हमने 100 साल की सबसे बड़ी आपातकालीन दशा देखी है। आज भारत अकेले ही दुनिया की ग्रोथ में 15 प्रतिशत का योगदान दे रही है। मेरी सरकार देश को दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनाने में लगी है।उन्होंने कहा जीएसटी ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ का स्तर पार कर गया है। इससे राज्यों का भी विकास हुआ है। महिला सशक्तीकरण की नई शुरुआत की। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की ताकत है। एक दशक में आर्थिक सामर्थ्य बढ़ा है। मेरी सरकार ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने अभियान चलाया। इसके लिए सेल्फ हेल्प ग्रूप की मदद ली जा रही है। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत सेल्फ हेल्प ग्रप को ड्रोन दिए जा रहे हैं।अब दंड की जगह न्याय को प्राथमिकता होगी। नए कानून से इस प्रक्रिया में तेजी आएगी। मेरी सरकार ने सीएए के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू कर दिया है। मैं इन लोगों के बेहतर भविष्य की कामना करती हूं। हाल ही में कुछ परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए मेरी सरकार प्रतिबद्ध है। पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं हुईं,इसके लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। संसद ने भी इसके लिए कानून बनाया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 वीं लोकसभा को संबोधित करते हुए देश के बुजुर्गों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि 70 साल का उम्र पार कर चुके सभी बुजुर्गों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत होगा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के समय जारी घोषणापत्र में इसका वादा भी किया था। 24 जून से लोकसभा का सत्र शुरू हो चुका है। गुरुवार को संसद भवन में राष्ट्रपति मर्ु्मू ने कहा कि, नई सरकार में हम 70 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को आयुष्मान का फायदा दे रहे हैं। यही नहीं किसानों के प्रति भी सरकार ने लगातार कार्य किए हैं। किसानों को 20 हजार करोड़ ट्रांसफर किए गए। इससे हमने किसानों को ज्यादा आत्मनिर्भर किया है। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने माई भारत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी और बढ़ाने के लिए मेरा युवा भारत-माई भारत अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि इसमें अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक युवा रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। साथ ही कहा कि सरकार डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने की दिशा में भी काम कर रही है।


भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले 18 वीं लोकसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा, मैं करोड़ों देशवासियों की ओर से भारत के चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ। यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था।
सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना दिया है। 10 साल में भारत 11 वें स्थान से उठकर 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महामारी और संघर्षों के बावजूद भारत ने यह विकास दर हासिल की है। राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा कि यह पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रहित में किए गए सुधारों और निर्णयों के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार है। इस विकास से टियर 2 और टियर 3 शहरों को सबसे अधिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी कृषि प्रणाली को अपनी वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार बदल रहा है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, आजकल दुनिया में जैविक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारतीय किसानों के पास इस मांग को पूरा करने की पूरी क्षमता है। इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और उससे जुड़े उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला को एकीकृत कर रही है।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply