इंदौर,@भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष की हत्या

Share


इंदौर,23 जून २०२४(ए)।
इंदौर में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोनू मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेहद करीबी थे। घटना शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग इलाके की है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते पीयूष और अर्जुन ने मोनू कल्याणे को गोली मारी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। इंदौर के विधानसभा क्रमांक 03 की राजनीति में दखल रखने वाले मोनू कल्याणे की गिनती कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास लोगो में होती थी। गोली लगने से घायल मोनू को लेकर उनके साथी अस्पताल पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

बेगूसराय@ अपराधियों ने घर में घुसकर लड़की पर फें का तेजाब

Share बेगूसराय,06 अप्रैल 2025 (ए)। बिहार में एक लड़की पर तेजाब से हमला कर अपराधियों …

Leave a Reply