अंबिकापुर,@कठपुतली है प्रदेश की सरकार,चल रही है पीएमओ के नियंत्रण में : शफी अहमद

Share

अंबिकापुर,18 जून 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था की अराजक स्थिति, आगजनी की घटनाओं एवं प्रशासनिक नाकामी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कॉंग्रेस कमेटी सरगुजा ने आज मंगलवार को 1 दिवसिय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। अम्बिकापुर में गांधी चौक के पास स्थित डॉटा सेंटर के पास आयोजित इस धरना प्रदर्शन में जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ ही बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने भी भाग लिया। गौरतलब है कि हाल ही में बलौदा बजार जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष कार्यालय सहित सैकडों वाहनों में आंदोलन के दौरान आगजनी की घटना हुई थी। करीब 1 माह पूर्व समनामी समाज के धर्मस्थल के अपमान का मामला सामने आने के बाद समाज ने इसकी शिकायत बलौदा बजार के स्थानीय प्रशासन को दी थी। किंतु 1 माह बाद भी कारवाई के नाम पर लीपापोती करने से समाज में आक्रोश व्याप्त था। प्रदेश सरकार ने इस ममले को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन बलौदा बजार की आगजनी का खामियाजा वहां के निर्दोष लोगों को भुगतना पडा।
धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार को असफल बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे पर जो मेहनत की थी, उसे विष्णुदेव सरकार ने छह महीने में धराशायी कर दिया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि विष्णुदेव सरकार में प्रशासनिक कार्यकुशलता की कमी है। उन्हें मालूम ही नहीं किस प्रकार से शासन प्रशासन करना चाहिये। इस कमी का नतीजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने सिलसिलेवार ढंग से बलौदाबजार के साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था की खराब हो रही स्थिति का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि वास्तव में प्रदेश की सरकार कठपुतली सरकार है जो कि पीएमओ के नियंत्रण में चल रही है।पीएमओ को छाीसगढ के हालात की जानकारी ही नहीं है। इस कारण प्रदेश का प्रशासन भगवान भरोषे चल रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते एवं वक्ताओं एवं प्रदर्शन में शामिल लोगों का आभार जताते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने सरगुजा संभाग में प्रशासनिक असफलताओं का विवरण पेश किया। साथ ही उन्होंने महामहिम राज्यपाल को प्रदेश की सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की। धरना प्रदर्शन के उपरांत धरनास्थल पर प्रदेश की भाजपा सरकार के नाकामियों के 7 बिंदुओं को रेखांकित करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मो. इस्लाम, राजीव प्रताप सिंह, मो. अबास, नुरुल अमीन सिद्धकी, इरफान सिद्धकी,सीमा सोनी, संजीव मंदिलवार, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, विकल झा, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, गुरुप्रीत सिद्धू, नरेन्द्र विश्वकर्मा, मो. जमील, दीपक मिश्रा, शुभम जायसवाल, सुदामा कुर्रे, गीता श्रीवास्तव, गीता प्रजापति, पूर्णिमा सिंह, रुही गजाला, काजू खान, मो0 बाबर मो0 कलीम अंसारी, बबन सोनी, राजनीश सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, विकास केशरी, अमित सिंह, पंकज शुक्ला, अविनाश कुमार,प्रिति सिंह, सरला राय, तरनजीत बाबरा, गोलू सिद्धकी आदि शामिल हुए।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply