अम्बिकापुर@अपराधियों में पुलिस का डर एवं आम नागरिकों में विश्वास उत्पन्न करना प्राथमिकता : एसपी

Share


अम्बिकापुर,17 जून 2024 (घटती-घटना)। जिले के नवपदस्थ एसपी 2018 बैच के आईपीएस योगेश पटेल ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान एसपी ने कहा कि आपराधिक तत्वों में पुलिस का डर एवं आमनागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न करना पहली प्राथमिकता है। आमनागरिकों का विश्वास हासिल करने जिले में कानून व्यवस्था को कड़ाई से पालन कराने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने सख्त निर्देश दिए गए हैं। फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित विधिसंगत कार्रवाई किए जाएंगे। उस दौरान एसपी ने नवीन कानूनों के सम्बन्ध में कहा कि 1 जुलाई 2024 से नवीन कानूनों का क्रियान्वयन जिले में होना शुरू हो जाएगा, नवीन कानूनों से आमनागरिकों को लाभ प्राप्त होने की जानकारी प्रदान करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भागीदारी है। नवीन कानूनों के क्रियान्वयन से आमनागरिकों को प्राप्त होने वाले लाभ का समुचित प्रचार-प्रसार करने सामूहिक प्रयास करने की बात कही गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को नए कानून के बारे में जानकारी दी गई।
नवीन कानून के संबंध में जानकारी देते हुए सहायक अभियोजनक अधिकारी राजेश ङ्क्षसह ने बताया कि नवीन कानून के तहत ई -एफआईआर भी दर्ज कराने की प्रक्रिया है। पोर्टल में प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों के पश्चात प्रार्थी द्वारा उक्त शिकायत के प्रमाणीकरण करने के लिए 3 दिन के अंदर हस्ताक्षर करना होगा। भारतीय कानून कों दंड व्यवस्था के पुराने प्रचलित कानून की ओर से न्याय व्यवस्था की ओर ले जाने का उद्देश्य होना बताया। आतंकवाद, मॉब लिंचिंग सहित संगठित अपराध की स्पष्ट व्याख्या हेतु से नये कानून आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के लिए और सख्त होने तथा आमनागरिकों कों न्याय की ओर ले जाने वाला कानून होना बताया। सहायक अभियोजन अधिकारी अम्बिकापुर द्वारा नये कानून में कई छोटे किस्म के अपराधों में सामुदायिक सेवा का कार्य न्याय व्यवस्था में शामिल होने की बात बताई गई। ऐसे प्रकरणों में शामिल आरोपियों को न्याय व्यवस्था अनुरूप सामुदायिक सेवा के कार्य सौंपे जाएंगे। इस दौरान एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी रोहित शाह उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर@ पीएटी पीव्हीपीटी,पीईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 17 से 21 के बीच

Share रायपुर,06अप्रैल 2025 (ए)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं …

Leave a Reply