अम्बिकापुर@अग्रवाल संगठन अंबिकापुर इकाई ने समाज के पिता तुल्य वरिष्ठ जनों का किया सम्मान

Share

अम्बिकापुर,17 जून 2024 (घटती-घटना)। छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन महिला इकाई अम्बिकापुर के द्वारा स्थानीय श्री हरि भजनाश्रम राम मंदिर में पितृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वागत उदबोधन अध्यक्षा मंजू गोयल ने दिया। स्वागत गीत की प्रस्तुति खुशी शर्मा ने दी। गीता शर्मा ने पिता के ऊपर भावपूर्ण कविता की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित कर अतिथियों ने कहा कि मौजूदा समय में बच्चों में संस्कार और शिष्टाचार की कमी सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है। मोबाइल जैसे संचार के साधन एक और जहां विकास की गति के लिए रोड मैप बन रहे हैं वहीं इसके दुरुपयोग से बच्चे गलत रास्तों पर भी जा रहें हैं। हमें बच्चों को मोबाइल से दूर रखते हुए, सनातन धर्म, संस्कृति , संस्कार भी देना होगा। संस्कार में कमी के कारण ही आज परिवार बिखर रहे हैं। अतिथियों ने यह भी कहा कि पिता परिवार के लिए वट वृक्ष के समान हैं, जो धूप, बारिश, गर्मी हर मौसम में परेशानी झेलते हुए बच्चों, परिवार के लिए खुशियां बांटते हैं, मनोकामना पूरी करते हैं। हमे भी माता, पिता को देव तुल्य मानते हुए सदैव आदर और सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा समाज के पिता तुल्य वरिष्ठ जनों को तिलक लगाया गया। प्रांतीय संगठन मंत्री सुभाष गोयल द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया। पिता के सम्मान में एक कविता सुनाई , साथ ही महिला सदस्य सरोज गोयल द्वारा खेल खिलाया गया और विजेता, उपविजेता को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट किया गया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश रेहडिय़ा, लखीराम गोयल, रामलाल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, करता राम गुप्ता, गरीब राम अग्रवाल, हीरालाल गर्ग , अग्रवाल सभा सचिव संजय अग्रवाल , ममता अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply