अंबिकापुर@नम आंखों से विदा हुई इंदिरा सिंह,बेबी राज के अंतिम दर्शन करने पहुंचे लोग

Share


अंबिकापुर,15 जून 2024 (घटती-घटना)। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अर्द्धांगिनी इंदिरा सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे स्थानीय रानी तालाब अंबिकापुर में किया गया। इंदिरा सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य राजनेताओं ने अंबिकापुर पहुंच शोक जताया है। इंदिरा सिंह पिछले 6 महिनों से कैंसर की बीमारी से पीडि़त थीं और इनका ईलाज दिल्ली एवं मुम्बई के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था। उन्हें 13 जून को मुम्बई से अंबिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया। शनिवार 15 जून सुबह 8 बजे अपने निवास तपस्या में उन्होंने अंतिम सांसे ली। इनका जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा सिंह के निधन पर शोक जताया है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है- सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं।
हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस दुख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है। अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूं। जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज भी अंबिकापुर पहुंच गए।
तपस्या से निकली
अंतिम यात्रा

इंदिरा सिंह (बेबी राज) की अंतिम यात्रा कांग्रेस के ध्वज में लपेटकर टीएस सिंहदेव के निवास तपस्या से निकली, जो रानी तालाब पहुंची। उन्हें पूर्ण श्रृंगार में अंतिम विदाई दी गई। रानी तालाब घाट में टीएस सिंहदेव ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक खेलसाय सिंह, डा. प्रीतम राम पारस राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं नागरिक शामिल हुए।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply