अंबिकापुर,13 जून 2024 (घटती-घटना)। लहपटरा के पास बुधवार की रात को एक युवक सडक¸ दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तपश कुमार पिता उमेश बेहरा उम्र 35 वर्ष शहर के केदारपुर का रहने वाल था। वह बुधवार की रात को बाइक से आ रहा था तभी लहपटरा के पास गड्ढे में गिर जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
