नई दिल्ली@राष्ट्रपति ने मोदी को दिया नई सरकार बनाने का न्योता

Share


नई दिल्ली,07 जून 2024 (ए)।
नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया। पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में एनडीए के 13 दलों के नेता शामिल हुए।
बैठक में एनडीए के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम मौजूद थे। इसके बाद एनडीए ने दोपहर 3 बजे सरकार बनाने का दावा पेश किया। गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का पत्र सौंपा।
बैठक के बाद मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके घर जाकर मिले। इसके बाद पीएम शाम को 6 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। इसके बाद मोदी ने कहा कि 18वीं लोकसभा नई ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली लोकसभा रहेगी।
राजनाथ ने प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत भाषण दिया। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। अमित शाह ने इसका समर्थन किया और नितिन गडकरी ने अनुमोदन किया। जेडीएस अध्यक्ष कुमारस्वामी ने प्रस्ताव का समर्थन किया।
इसके बाद टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, जेडीयू प्रमुख और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने समर्थन का ऐलान किया। मोदी 9 जून को शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ले सकते हैं। खबर है कि मोदी के साथ पूरा मंत्रिमंडल शपथ ले सकता है।
लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, एनडीए ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। एनडीए में भाजपा के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं।
गठबंधन में चंद्रबाबू की टीडीपी 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की जेडीयू 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।
नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा, 18वीं लोकसभा बनने जा रही है। 18 का बहुत महत्व है। 18वीं लोकसभा युवा और नई ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली लोकसभा होगी। ये वो 25 साल हैं जो अमृतकाल के 25 साल हैं। हम उन सपनों को पूरा करने जा रहे हैं। 18वीं लोकसभा इन सबका पड़ाव है। हमें देश की तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है। मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पिछले दो टर्म में देश जिस गति से आगे बढ़ा, समाज के हर वर्ग में परिवर्तन साफ-साफ देखा जा सकता है, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। 18वीं लोकसभा के हमारे 5 साल के कार्यकाल में हम उतने ही समर्पण भाव में देश की आशाओं-आकाक्षांओं को पूरा करने में कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे।
दिनेश शर्मा ने कहा, लक्ष्य सरकार बनाना है, उसको हमने पाया है। कार्यकर्ता को हम लक्ष्य देते हैं, कार्यकर्ता उसके लिए मेहनत करता है। उसमें कहीं पूरी सफलता मिलती है, कहीं थोड़ी कम मिलती है। अब जहां कम मिली है, वहां अगले बड़े लक्ष्य के साथ पूरा करेंगे।


यूपी में हमारा बहुत बड़ा वोट परसेंटेज है। 1 परसेंट वोट के कारण हमारी कई सारी सीटें कम हो गईं। बीजेपी 2 सीटों से आगे बढ़ी हुई पार्टी है, जो आज 22 राज्यों में शासन कर रही है। हम कमियों और अच्छाइयों की समीक्षा करेंगे।


हमारे पहिये बहुत मजबूत हैं। पहिए जरा सा भी दाएं-बाएं हिलने वाले नहीं है। नीतीश जी पर पूरा भरोसा है। आज जिस तरह से उन्होंने भरोसे को पूरा किया है, अब लोगों को शक नहीं रहना चाहिए।
मेरे लिए जन्म सिर्फ और सिर्फ वन लाइफ वन मिशन और वो है मेरी भारत मातामेरा पल-पल देश के नाम है। मैं 24ङ्ग7 उपलब्ध हूं। हमें मिलकर देश को आगे ले जाना है। आपने जितना प्यार दिया है। जितना भरोसा जताया है, मैं आपकी आशाओं, आकांक्षाओं को पूरी करने में कोई कमी नहीं रखूंगा।मेरे लिए जन्म सिर्फ और सिर्फ वन लाइफ वन मिशन और वो है मेरी भारत माता। ये मिशन है 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए खप जाना। ये मिशन है 140 करोड़¸ देशवासियों को पीढ़ी दर पीढ़ की मुश्किलों से मुक्ति दिलाकर दुनिया में सम्मान दिलाना।दुनिया देखे कि ये हिंदुस्तान का है, इससे नजर मिल जाए तो अच्छा होगा। लोगों को लगना चाहिए कि ये हिंदुस्तानी है, जरा हाथ मिला लूं तो थोड़ी एनर्जी मिल जाए। लोकसभा का ये सफर सबकी आकांक्षाओं को पूरा करेगा। मैं फिर एक बार आप सबका हृदय से धन्यवाद करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले आज वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। एनडीए संसदीय दल का नेता, भाजपा संसदीय दल का नेता और लोकसभा में भाजपा का नेता चुने जाने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। बाद में उन्हें सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करनी थी। भारतीय जनता पार्टी को 240 सीटें मिली हैं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 293 सीटें मिली हैं और 543 सदस्यीय लोकसभा में उसे बहुमत प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर की मुलाकात और लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने की अपनी कोशिश दोहराई।


Share

Check Also

बेगूसराय@ अपराधियों ने घर में घुसकर लड़की पर फें का तेजाब

Share बेगूसराय,06 अप्रैल 2025 (ए)। बिहार में एक लड़की पर तेजाब से हमला कर अपराधियों …

Leave a Reply