अंबिकापुर@सुहागिन महिलाओं ने पतियों की लंबी आयु के लिए की वट वृक्ष की पूजा

Share


अंबिकापुर,06 जून 2024 (घटती-घटना)। सुहागिन महिलाओ ने पति की लंबी आयु के लिए गुरुवार को वट सावित्री का व्रत रखा। वट वृक्षों की पूजा करने का दौर सुबह से ही जारी रहा जो शाम तक चलता रहा। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने श्रृंगार दान किया और सूख समृद्धि की कामना की। महिलाएं पूरी पूरी श्रृंगार कर पूजा करने वट वृक्ष के पास पहुंची और वट वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांधकर अखंड सौभाग्य की कामना कीं।
वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में खास उत्साह रहता है। महिलाएं इसके लिए एक दो दिन पूर्व ही तैयारी शुरू कर दीं थी। हाथ में मेहंदी, श्रृंगार का सामान व नई साड़ी खरीदने के बाद गुरुवार को वट वृक्ष की पूजा कीं। शहर के गांधी चौक स्थित दुगा मंदिर, मां महामाया मंदिर, गौरी मंदिर, सहित अन्य वट वृक्षों की पूजा की गई। महिलाएं अहले सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू कर दी थीं। जो बारी-बारी से देर शाम तक पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधे और अपने पति की लंबी उम्र की कामना कीं। वट सावित्री व्रत के अवसर पर महिलाओं ने सबसे पहले वट वृक्ष की पूजा की। इसके बाद 108 बार परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधे। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। इसके बाद वट वृक्ष की पूजा करने के बाद महिलाओं ने सत्यवान और सावित्री की था सूनी। कथा सूनने के बाद सुहागिनों ने श्रृंगार दान कर पति की लंबी उम्र की कामना कीं। वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में खास उत्साह रहता है। महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा करने पहुंची। पूजा के क्रम में महिलाएं अपनी खुबसूरत तस्वीर भी कैमरे में कैद किया और वट सावित्री पूजा को यादगार बनाया।


Share

Check Also

कोरबा @राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर कोरबा पुलिस द्वारा स्कूल एवं कोलेज मे प्रतियोगिता आयोजित

Share कोरबा 27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 …

Leave a Reply