नई दिल्ली@पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया कड़ा प्रहार

Share


नई दिल्ली,24 मई 2024 (ए)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जालंधर के पीएपी मैदान में पहुंचे। उनके आते ही पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। केसरिया पगड़ी पहनकर आए मोदी ने पंजाबी में अपना संबोधन शुरू किया।
दीनानगर की ही तरह जालंधर में भी मोदी के निशाने पर कांग्रेस ही रही। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चहेते इतिहासकारों से जो इतिहास की किताबें लिखवाईं, उसमें दो परिवारों का जिक्र रहा- एक अपने परिवार का और दूसरा मुगल परिवारों का…नतीजा ये हुआ है कि देश की कितनी ही पीढि़यां हमारे साहिबजादों के बलिदान से सही से परिचित ही नहीं हो पाईं। कांग्रेस को लगता था कि साहिबजादों की बात करेंगे तो वोटबैंक नाराज हो सकता है।


अपनी उपलब्धियां गिनवाते हुए मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर बनवाया। हमने दर्शन करने, शीश नवाने के लिए रास्ता खोला। पहले हरमंदिर साहिब में विदेशों से चंदे पर रोक थी। वो रोक हमने हटाई। हमारी सरकार ने गुरुओं के प्रकाश पर्व को पूरी श्रद्धा से देश-विदेश में मनाया।
पीएम ने कहा कि पंजाब हमारे भारत की पहचान है, ये हमारे गुरुओं की पवित्र भूमि है, लेकिन कांग्रेस ने पंजाब को कभी भी जमीन के टुकड़े से ज्यादा माना नहीं। कांग्रेस ने 1947 में अपने परिवार को सत्ता दिलाने के लिए पंजाब को बांट दिया। हमारा करतारपुर साहिब, देश की सीमा के ठीक बगल में है, लेकिन कांग्रेस ने उसे पाकिस्तान को सौंप दिया था।


पहले देश में आतंकवाद का खतरा बढ़ता जा रहा था,आज मोदी सरकार ने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। पहले पाकिस्तान की हिम्मत बढ़ती जा रही थी, मोदी ने जब से घर में घुसकर मारा है, तब से पाकिस्तान भी कुछ करने से पहले 100 बार सोचता है। आज देश भी समझ रहा है, जहां तक कांग्रेस है समस्याएं हैं और जहां भाजपा है समाधान है। पिछले 10 साल में पहली बार देश ने एक नया दौर देखा है। कांग्रेस के समय में नई-नई समस्याएं पैदा होती थीं, मोदी ने पहली बार समस्याओं के हल निकाले हैं। कांग्रेस के समय, गरीबी का संकट गहराता जा रहा था,मोदी के समय में आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। कांग्रेस के समय, देश की अर्थव्यवस्था संकट में थी, आज पहली बार भारत, विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।देश में पांच चरण का मतदान हो चुका है। छठे चरण का मतदान भी कल होने जा रहा है। कल तक जो लोग भाजपा के खिलाफ गुब्बारा फुल रहे थे, उनका गुब्बारा भी फूट चुका है। अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को कोई वोट देना नहीं चाहता।


आप पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि इस पार्टी ने कांग्रेस से आपातकाल का पाठ भी अच्छे से सीख लिया है। ये कांग्रेस की फोटोकॉपी पार्टी, जो मीडिया हाउस इनकी धमकी के आगे नहीं झुक रहा, उन पर ये मुकदमे करवा रहे हैं। यही इनकी असलियत है। भाजपा, फ्रीडम ऑफ प्रेस के खिलाफ झाड़ू वालों की मनमानी नहीं चलने देगी।मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए पंजाब हमारी आस्था है, पंजाब की प्रगति, मोदी की गारंटी है।


पीएम ने कहा कि आज ड्रग्स डीलरों को पंजाब में फ्री लाइसेन्स मिला हुआ है। परिवार के परिवार बर्बाद हो रहे हैं। पंजाब के लोग भी समझ गए हैं, झाडू पार्टी वाले तो खुद नशे के होलसेल व्यापारी हैं। जिन्होंने इतना बड़ा शराब घोटाला किया हो, वो पंजाब में ड्रग्स की काली कमाई में डुबकी कैसे नहीं लगाएंगे?


Share

Check Also

नई दिल्ली@ बिहार में कांग्रेस का आक्रामक रुख

Share सफेद टी-शर्ट,बेगूसराय की सड़कें और राहुल-कन्हैया की जोड़ी:नई दिल्ली,07अप्रैल 2025 (ए)। लोकसभा में नेता …

Leave a Reply