अंबिकापुर@युवती का वाट्सऐप हैक कर उसके सगे संबंधितों से 1.25 लाख ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,17 मई 2024 (घटती-घटना)। युवती का मोबाइल हैक कर और वाट्सएप का उपयोग कर उसके संबंधितों को मैसेज कर 1 लाख 25 हजार रुपए ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार दीक्षा अग्रवाल विजय मार्ग अंबिकापुर की रहने वाली है। इसकी बड़ी बहन के मोबाइल पर 13 मई को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था और उससे कुरियर पहुंयाने का झांसा दिया था। इस दौरान उसे एक विशेष नंबर दिया और कॉल करने बोला गया था। पीडि़ता दिए गए विशेष नंबर पर कॉल करने पर एमएमआई कोर्ड जनरेट होने का नोटिफिकेशन आया और पीडि़ता का मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडि़ता के वाट्सअप काा उपयोग कर उसके सगे-संबंधितों को मैसेज कर पैसा भेजने का आग्रह किया गया। पीडि़ता को आवश्यकता समझकर उसके संबंधितों ने कुल 1 लाख 25 हजार रुपए दिए गए विभिन्न नंबरों व बार कोड पर भेज दिया गया था। कुल 1 लाख 25 हजार रुपए ठगी की रिपोर्ट पीडि़ता की बहन दीक्षा अग्रवाल ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम झारखंड के जमशेदपुर रवाना हुई थी। पुलिस ने आरोपी गणेश महाकुड (23) सान्कों साईं रोड क्रमांक 4 मान्गो पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर झारखण्ड व कसफ अली (21) निवासी मान्गो आजादनगर करली रोड क्रमांक 6 पूर्वी सिंहभूमि टाटानगर जमशेदपुर झारखण्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कजे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 2 नग मोबाइल जत किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply