नई दिल्ली@वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवाता,मेरी मां के साथ रेप किया

Share


नई दिल्ली,13 मई 2024 (ए)।
कर्नाटक के प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रज्वल रेवन्ना के 3000 अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उनको पार्टी से सस्पेंड कर दिया। वहीं प्रज्वल रेवन्ना सेक्स टेप कांड की एक पीडि़ता ने अपने बयान दर्ज कराए। पीडि़ता ने बताया कि प्रज्वल ने उसकी मां के साथ बलात्कार किया। वीडियो कॉल पर उसके कपड़े उतारवाए। विरोध करने पर वह मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। देर रात वीडियो कॉल करता था और धमकी देकर कॉल उठाने के लिए मजबूर करता था। पिछले 4-5 साल से यही सिलसिला जारी था। अकसर साथ में उसका पिता एचडी रेवन्ना भी होता था। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि प्रज्वल रेवन्ना ने अपने बेंगलुरु स्थित आवास पर उसकी मां के साथ बलात्कार किया था। 2020 और 2021 के बीच प्रज्वल रेवन्ना ने उसे वीडियो कॉल का जवाब देने के लिए मजबूर किया। उसे और उसकी मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। परेशान होकर जब परिजनों को इस बारे में बताया कि तो उन्होंने हमारा समर्थन किया। जब उन्हें घटनाओं के बारे में पता चला और तब पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब स्कैंडल का खुलासा हुआ तो हम सामने आए हैं। पीडि़ता ने बताया कि प्रज्वल मां को धमकी देता था कि अगर उसने सहयोग नहीं किया तो वह पति की नौकरी छीन लेगा। बेरोजगार कर देगा और बेटी के साथ बलात्कार की धमकी देता था। प्रज्वल अपनी महिला नौकरों का यौन उत्पीड़न भी करता था। उन्हें अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने शहर तक छोड़ दिया। अब वे चार से पांच महीनों में केवल एक बार घर आती हैं। उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना को आदतन अपराधी बताते हुए न्याय मांगा है। बता दें कि 33 वर्षीय जद (एस) सांसद और उनके पिता पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। कर्नाटक पुलिस के विशेष जांच दल ने शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply