Breaking News

जगदलपुर@छत्तीसगढ़ के किशोर पारेख ने 61 वर्ष की उम्र में पांगरचुल्ला चोटी पर लहराया तिरंगा

Share


जगदलपुर,11 मई 2024 (ए)।
शहर के 61 वर्षीय जानेमाने समाजसेवी किशोर पारेख ने उाराखंड की पांगचुरल्ला चोटी पर तिरंगा फहराया है। जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर घर में बैठ जाते हैं उस उम्र में किशोर पारेख ने 15 हजार फीट ऊंची चोटी में पहुंचकर बस्तर और छाीसगढ़ का नाम रोशन किया है। वहीं इस उपलçध पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किशोर पारेख को बधाई दी है।
सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, ‘लहरा दो सरकशी का परचम लहरा दो’। हमारे छाीसगढ़ के जगदलपुर शहर के किशोर पारेख जी ने माइनस 7 डिग्री में 15 हजार फीट ऊंची उाराखंड की पांगरचुल्ला चोटी में तिरंगा लहराकर एक नया कीर्तिमान रचा है। उम्र को बाधा न मानकर किशोर जी के इस जज्बे से पूरा छाीसगढ़ गौरवान्वित है। वहीं छत्तीसगढ़वासी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि उाराखंड के चमोली जिले में बर्फ से ढका पांगचुरल्ला पहाड़ स्थित है। यहां तक पंहुचने के लिए किशोर पारेख और उनके टीम को 10 दिन लगे। 15 हजार फीट ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने की शुरुवात 26 अप्रैल से की थी। 6 मई की सुबह लगभग 8 बजे किशोर पारेख 15 सदस्यों के दल के साथ चोटी पर पंहुचे। पांगचुरल्ला की चोटी पर -10 डिग्री तापमान का सामना करना पड़ा। गौरतलब है की पांगचुरल्ला पहाड़ की चोटी में पहुंचने के इस अभियान में कुल 15 लोग शामिल हुए। इनमें से अधिकतर कर्नाटक के मैसूर और बैंगलोर से थी। जबकि छाीसगढ़ से किशोर पारेख शामिल हुए। किशोर पारेख पूर्व में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रह चुके है।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!