अम्बिकापुर,@झूठ की खेती से अब कांग्रेस को वोट नहीं मिलने वाले : किरण सिंह देव

Share


अम्बिकापुर,02 मई 2024 (घटती-घटना)। पहले और दूसरे चरण में भाजपा को जिस तरह लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, उससे लोकसभा चुनाव में भी मोदी की गारंटी पर जनता की मुहर लगने शंखनाद हो चुका है। छाीसगढ़ में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। उक्त बातें गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अंबिकापुर के भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में जिस तरह पीएम आवास, जनधन खाते,उज्ज्वला,आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं,उससे एक लाभार्थी वर्ग खड़ा हुआ है। वह विकास के नाम पर पीएम मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का मन बना चुका है। किरण सिंह देव ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में गरीब, किसान, आदिवासी, युवा, महिलाएं और किसान कांग्रेस को पूरी तरह खारिज करने जा रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ गुमराह करने और समाज में झूठ की खेती कर रही है, इससे वह लोगों की नजरों से उतर चुकी है। कांग्रेस भूल जाती है कि जनता इतनी परिपम् है कि वह समय आने पर सबक सीखाती है। उन्होंने कहा कि 7 मई को अगले चरण में रायपुर,दुर्ग,कोरबा,बिलासपुर,अंबिकापुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, मण्डल अध्यक्ष मधु सूदन शुक्ला, जि़ला संवाद प्रमुख, संतोष दास, सह संवाद प्रमुख रुपेश दुबे, विजय व्यापारी, दुर्गाशंकर दास, सर्वेश तिवारी , रविशंकर जयसवाल ,सक्षम गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सुकमा@जादू-टोना के शक में पूरे परिवार की हत्या,17 आरोपी गिरफ्तार

Share सुकमा,17 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल और उसके परिवार की …

Leave a Reply