Breaking News

अंबिकापुर@लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुलना चाहिए : मुख्यमंत्री

Share

अंबिकापुर,19 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)।छाीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विजय संकल्प जनसभा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जैसे सरगुजा संभाग में कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुला,सुपड़ा साफ हो गया वैसे ही लोकसभा चुनाव में भी सरगुजा सहित छाीसगढ़ में खाता नहीं खुलना चाहिए? पूरी 11 सीटें जीताकर मोदी को सौंपनी है। यह कोई साधारण चुनाव नहीं है यह तो नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है मोदी जी देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हुए 24 घंटो में 18 घंटे गांव, गरीब , किसान , युवा और महिलाओं की चिंता करते हुए काम करते हैं।आज विश्व में देश की 140 करोड़ जनता का जो मान बढ़ा है वो मोदी जी की ही देन है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजऩ पर काम कर रहे हैं। 7 मई को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को प्रचंड मतों से जीताकर संसद में भेजना है। इस दौरान सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विजय संकल्प जनसभा में प्रमुख रूप से छाीसगढ़ शासन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, क्लस्टर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, सह क्लस्टर प्रभारी रामसेवक पैकरा, संभागीय संगठन प्रभारी राजा पांडे, लोकसभा चुनाव प्रभारी लखन लाल साहू, सह प्रभारी चम्पा देवी पावले, जिला सरगुजा प्रभारी ज्योति नंद दुबे, लूंड्रॉ विधायक प्रबोध मिंज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, सूरजपुर विधायक भुलन सिंह मरावी, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, सूरजपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, लोकसभा संयोजक कमलभान सिंह, सह संयोजक अखिलेश सोनी, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भीमसेन अग्रवाल, जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे, अनुराग सिंह देव, भारत सिंह सिसोदिया, विजय नाथ सिंह तथा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इतिहास बनाने वाला है यह चुनाव : राम विचार नेताम
छाीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने इस अवसर पर कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। इतिहास बनाने वाला है। मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। श्री नेताम ने जोरदार नारा लगाते हुए कहा कि अबकी बार 400 पार उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि आपकी चिंता करने चिंता मणी महाराज है। हमारी सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए बड़े बड़े काम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दी हुई गारंटी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार पूरी कर रही हैं।
सेमीफाइनल जीत लिया है अब फाइनल की बारी है
उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि छाीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरगुजा संभाग के ही लाड़ले सपूत है। श्री साव ने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि सरगुजा संभाग को कांग्रेस मुक्त बनाने का काम आप सभी ने किया है इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को सरगुजा संभाग की जनता ने उखाड़ फेंका। जिस आपने विधानसभा चुनाव में मोदी जी की गारंटी पर विश्वास जताया उसी तरह लोकसभा में भी कांग्रेस का सुपड़ा साफ होना चाहिए। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरगुजा आ रहें हैं तो उनको यह महसूस होना चाहिए कि सरगुजा संभाग कांग्रेस मुक्त हो चुका है। विधानसभा का चुनाव सेमीफाइनल था जिसे हमनें जीत लिया अब लोकसभा का चुनाव फायनल हैं उसे जीतना है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को भारी मतों से जिताने की अपील की।
शंख वादक राम जनम योगी ने 4 मिनट से भी अधिक समय तक किया शंखनाद
भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के नामांकन रैली में छाीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट प्रवेश मार्ग में नामांकन के लिए जाते समय विश्व विख्यात शंख वादक राम जनम योगी बनारस ने एक सांस में चार मिनट से भी अधिक समय तक शंखनाद कर सबको अचरज में डाल दिया। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उार प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के रैली और सभाओं में कई बार शंखनाद कर चुके हैं। राम जनम योगी ने दावा किया कि उन्होंने मॉरिशस में 30 मिनट तक शंख बजाया था। गंगा आरती के समय बनारस में वे पीएम मोदी के समक्ष कई बार शंख बजा चुके हैं। नामांकन के लिए जाते समय कलेक्ट्रेट मार्ग के दोनो ओर बनारस का विशेष डमरू दल भी मौजूद रहा, दोनो ओर से पुष्प वर्षा की गई।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!