अंबिकापुर@कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने दाखिल किया नामांकन

Share

अंबिकापुर,15 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने सोमवार को शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दाखिल किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, अमरजीत भगत,खेलसाय सिंह,पारसनाथ राजवाड़े के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्थानीय महामाया मंदिर से रैली के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। इससे पूर्व प्रत्याशी शशि सिंह ने नगर के गिरिजाघर,गुरुद्वारा, जैन मंदिर,महामाया मंदिर व तकिया मजार गईं। नामांकन दाखिले के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस लोकसभा चुनाव में छाीसगढ़ के विषय में कहा कि 11 सीटों में से 8 पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है और 3 पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। सरगुजा सीट को हम निश्चित जीत रहे हैं। मोदी लहर और 400 सीट जीतने का दावा खोखला साबित होने वाला है। प्रत्याशी शशि सिंह ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव है। कांग्रेस पार्टी के अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में पूरे दमखम से हम चुनाव लड़ेंगे और निश्चित ही जीतेंगे। नामांकन दाखिल करने के दौरान शशि सिंह के साथ टीएस सिंहदेव, खेलसाय सिंह, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव व प्रेमसाय सिंह उपस्थित थे।
कांग्रेस की शशि ने पैर छूकर लिया
भाजपा के महाराज का आशीर्वाद
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर छाीसगढ़ की सात सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच आज सरगुजा में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। इसी कड़ी में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला है। जब भाजपा और कांग्रेस आमने -सामने हुए। जहां कांग्रेस प्रत्यासी शशि सिंह ने पैर छूकर चिंतामणि महाराज का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद चिंतामणि महाराज कांग्रेस प्रत्याशी को उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है। आपको बता दें कि 18 वीं लोकसभा चुनाव के लिए सरगुजा लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने सबसे पहले मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस समर्थकों के साथ रैली निकालकर सरगुजा कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply