अंबिकापुर@दो साल से फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,13 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। 2 वर्ष से फरार चल रहे गांजा तस्कर को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गांजे की तस्करी करता था। वर्ष 2022 में तस्करी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखकर ग्राम केरजू में कार छोडक¸र मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने कार से दस किलो गांजा जत किया था। वहीं पुलिस ने इसके साथी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी थी। वाहन चालक दो वर्ष से फरार चल रहा था।
वर्ष 2022 में सीतापुर डायल 112 को इवेंट आने पर ग्राम केरजू की ओर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो वाहन छोडक¸र कार सवार फरार हो गए थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 10 किलो गांजा व एक एप्पल का मोबाइल पाया गया। वाहन सहित पुलिस ने गांजे को जत कर तस्करों की तलाशी कर रही थी। मामले में पूर्व में 1 आरोपी कों गिरफ्तार किया गया था। वहीं वाहन चालक पिछले दो वर्ष से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चंदू साय पैकरा (37) डांगबांधी थाना तुमला जिला जशपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply