अंबिकापुर,@मुस्लिम समाज ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

Share

अंबिकापुर, 11 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के साीपारा ईदगाह में हजारों की संख्या में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। सभी ने नमाज अदा के बाद एक दूसरे से गले मिलते हुए ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समुदाय के लिए ईद-उल-फितर के पर्व का खास महत्व रहता है। इस दिन लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं।
मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान में एक माह तक समाज के लोग रोजा रखने के साथ ही इबादत में मशगूल रहे। रमजान में तरावीह की नमाज के साथ ही दावते इफ्तार का आयोजन किया गया। वहीं समाज के लोगों द्वारा ईद को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही थी। समाज द्वारा घरों की साफ सफाई के साथ ही जमकर खरीददारी की गई। बुधवार की शाम ईद का चांद नजर आते ही समाज के लोगों में खुशियां फैल गई। आज ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही समाज के लोग ईदगाह व मस्जिदों की तरफ रवाना हुए थे। ईदगाह में सुबह 9 बजे ईद की नमाज अता की गई। इस दौरान पेश ईमाम द्वारा समाज के लोगों को ईद के मौके पर गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को गले लगाने की सीख दी गई। ईद के मौके पर ईदगाह में मौलाना मुफ्ती अबरार आलम मिस्बाही द्वारा पढ़ाई गई। इसके साथ ही सदर रोड स्थित जामा मस्जिद में सुबह 9.30 बजे, तकिया मजार स्थित मस्जिद में सुबह 8.30 बजे व केंद्रीय जेल में सुबह 8.30 बजे ईद की दो रकत नमाज पढ़ाई गई। ईद के मौके पर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। समाज के लोगों अपने व परिवार के लिए तरक्की, खुशहाली के साथ ही देश में अमन चैन व आपसी भाईचारे की दुआ मांगी व एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी। ईद की नमाज को लेकर आज जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा भी ईदगाह व मस्जिदों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान पूर्व छाीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहद, अंजुमन कमेटी के सचिव इरफान सिद्दीकी, परवेज आलम, अफजाल अंसारी, अदुल लतीफ, मो. फरहान, अमीर अंसारी आदि मौजूद थे।
ईद मिलन समारोह
का आयोजन
ईद के मौके पर गुरुवार को शहर के इंद्रवाटिका में ईद मिलन का आयोजन श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद द्वारा किया गया। इस दौरान ईद मिलन समारोह में सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढक¸ हिस्सा लिया व एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। समारोह में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल हुए। वहीं शाम को पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में नगर के मोमिनपुरा में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन वर्षों से हो रहा है।


Share

Check Also

रायपुर,@ पुलिसकर्मियों को मिला दीपावली का तोहफा

Share @ टीआई के पद पर मिली पदोन्नति, आदेश जारी… रायपुर,25 अक्टूबर 2024 (ए)। राज्य …

Leave a Reply