अंबिकापुर,@निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सुनी समस्याएं

Share

अंबिकापुर, 09 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। आईजी अंकित गर्ग ने मंगलवार को रक्षित केन्द्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने रक्षित केंद्र में परेड कि सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षक दौरान आईजी ने प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान उन्होंने किट सामाग्रियों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वाहन शाखा का भी निरीक्षण किया। जिसमें शासकीय वाहनों की स्तिथि, रख रखाव एवं लाक बुक सहित उनके दस्तावेजों का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान रिकॉर्ड संधारण में त्रुटियां, कमियां पाए जाने पर वाहन शाखा प्रभारी को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि यथाशीघ्र रिकॉर्ड संधारित करें। बीपी वाहन एवं जैमर वाहन सहित अन्य मौजूद वाहनों को सही हालत में रखने हेतु रक्षित निरीक्षक एवं वाहन शाखा प्रभारी को सख्त निर्देश दिए। आईजी ने स्टोर शाखा, आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण किया और हथियारों को सुरक्षित रखने तथा नियमित रूप से साफ-सफाई व मेंटेन रखने के निर्देश दिए। रक्षित केंद्र में जवानों के वेल फेयर हेतु संचालित पुलिस यूनिट बैंक द्वारा अधिकारी, कर्मचारीयों को आवश्यकतानुसार समय-समय पर लाभ पहुंचाने के संबंध में रक्षित निरीक्षक को दिशा निर्देश दिए। दरबार में अधिकारी, कर्मचारियों से रूबरू होते हुए सुनी गई उनकी समस्या रक्षित केंद्र में पुलिस दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों से रूबरू होते हुए रेंज आईजी द्वारा उनके समस्याएं सुनी गई। जिस दौरान अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा दरबार में अपने प्रमोशन, स्थानांतरण, मेडिकल निकाल, आवास जैसे अपनी समस्याओं को पेश किया। उनके समस्या का निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए। दरबार के दौरान रेंज आईजी द्वारा अपने उदबोधन मे अधिकारी, कर्मचारियों को जनता के बीच संवेदनशील रहकर कार्य करने की नसीहत दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो,सीएसपी रोहित कुमार शाह, प्रशिक्षु डीएसपी शुभम तिवारी, एसडीओपी अमित पटेल, एसडीओपी सीतापुर राजेंद्र मंडावी,रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित समस्त थाना, चौकी प्रभारी एवं आईजी स्टेनो पुस्पेंद्र शर्मा, रीडर सुभाष ठाकुर उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply