एमसीबी,केल्हारी@कांग्रेस पिछड़ा वर्ग पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस

Share

पार्टी पर विचारधारा से हटने व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप

एमसीबी,केल्हारी 09 अप्रैल 2024 (घटती-घटना)। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को नए जिले मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में एक बार फिर झटका लगा है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अब पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ने कांग्रेस के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष यादव ने कांग्रेस पर विचारधारा से हटकर व कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा है कि मैं विगत 30 वर्षों से ज्यादा समय तक कांग्रेस का सकिय सदस्य रहा, किंतु वर्तमान में पार्टी अपनी विचारधारा से भटक गयी है, और कार्यर्कत्ताओ की अनदेखी की जा रही है। जिससे दुःखी होकर मैं कांग्रेस की प्रार्थमिक सदस्यता के साथ-साथ सारे पदो से त्यागपत्र देता हूँ। सुभाष यादव ने इस्तीफे के पत्र की प्रतिलिपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव को भी भेजी है। गौरतलब है कि सुभाष यादव लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय रहे है। विधानसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस के पक्ष में जोर शोर से काम किया।


Share

Check Also

रायपुर,@ निगम-मंडल और स्वशासी संस्थाओं को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

Share @ वित्त विभाग ने जारी किया आदेश…रायपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। वित्त विभाग ने तमाम …

Leave a Reply