जयपुर@पीएम मोदी पर गरजी सोनिया गांधी

Share


जयपुर,06अप्रैल 2024(ए)।
लोकसभा चुनाव अपने पहले चरण की ओर बढ़ने के साथ राजनीतिक दलों में मतदाताओं को रिझाने के लिए होड़ मची हुई है। अपने पार्टी के पक्ष में मजबूती से बात रखने के साथ सत्ता पक्ष को घेरने में कोई कोताही नहीं बरत रहे है। जयपुर में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए शनç‍वार को कहा कि वह खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।इसके साथ ही सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है।’’ सोनिया गांधी यहां विद्याधर नगर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा,
‘‘देश के ऊपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती। क्या कोई देश से बड़ा हो सकता है? जो ऐसा सोचता है उसे देश की जनता सबक सिखा देती है। दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं। मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।’’


Share

Check Also

गुना@ अपनी प्रेमिका को पाने के लिए मुसलमान लड़का बना हिन्दू

Share गुना,27 अक्टूबर 2024 (ए)। मध्य प्रदेश के गुना जिले में प्रेम प्रसंग का एक …

Leave a Reply