चेन्नई @राजीव गांधी हत्याकांड के तीन दोषी श्रीलंका लौटे

Share


चेन्नई ,03 अप्रैल 2024४ (ए)।
राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी बुधवार को श्रीलंका लौट गए। वो तमिलनाडु के तिरुची में स्पेशल कैंप में रह रहे थे। अधिकारियों ने ये जानकरी दी है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद सभी दोषियों के श्रीलंका जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया। बता दें कि श्रीलंका जाने वालों में मुरुगन, रॉबर्ट पायस और जयकुमार हैं। श्रीलंकाई अधिकारियों ने उनके सभी दस्तावेज मुहैया करा दिए हैं।12 नवंबर 2022 से सभी आरोपी तिरुचि में केंद्रीय कारागार के पास स्पेशल कैंप में थे। सुप्रीम कोर्ट से आदेश मिलने के बाद सभी दोषियों की रिहाई का मार्ग प्रशस्त हो सका था।चौथा दोषी, जो कैंप में था, उसका नाम संथन उर्फ ​​टी.सुथेनथिराराजा है। संथन की बीते 21 फरवरी को किडनी फेल होने की वजह से राजीव गांधी अस्पताल में मौत हो गई थी। उसे अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए वापस कोलंबो जाना था। हालांकि, उसका निधन हो गया।


Share

Check Also

श्रीनगर@ जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के मतदान के लिए केंद्रों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Share @ सात जिलों की कुल 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा श्रीनगर,17 सितम्बर …

Leave a Reply