नई दिल्ली@आयकर विभाग ने कांग्रेस को थमाया एक और नोटिस

Share


नई दिल्ली, 31 मार्च
2024 (ए)। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच राजनीति लड़ाई के बीच करवंचना का दंगल चल रहा है। आयकर विभाग कांग्रेस को नोटिस पर नोटिस दे रहा है और कांग्रेस एक भी नोटिस का जवाब नहीं दे पा रही है। कांग्रेस पार्टी पर कर, ब्याज और पेनाल्टी के रूप में आयकर विभाग का अब तक 3567 करोड़ रुपए बकाया हो गया है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस को 3567 करोड़ रुपये के नोटिस थमाए हैं। आयकर विभाग ने कांग्रेस को असेसमेंट ईयर 2014-15 (663 करोड़ रुपये), 2015-16 (करीब 664 करोड़ रुपये) और 2016-17 (करीब 417 करोड़ रुपये) का नोटिस जारी किया है।


कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस को असेसमेंट ईयर 2014-15 से 2016-17 के लिए 1745 करोड़ रुपये का नोटिस थमाया है। इस नोटिस के साथ आयकर विभाग ने कांग्रेस को 3567 करोड़ रुपये के नोटिस दिए हैं। कांग्रेस ने बताया कि शुक्रवार को आयकर विभाग से मिले नोटिस में 1,823 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है।
कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि उसे आयकर विभाग की ओर से नए नोटिस मिले हैं, जिसमें असेसमेंट ईयर 2014-15 (663 करोड़ रुपये), 2015-16 (करीब 664 करोड़ रुपये) और 2016-17 (करीब 417 करोड़ रुपये) का नोटिस थमाया है। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स के अधिकारियों ने राजनीतिक दलों को मिलने वाली टैक्स में छूट को खत्म कर दिया है और पूरे जमा पैसों पर टैक्स लगा दिया।सूत्रों ने यह भी कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा छापे के दौरान कांग्रेस के कुछ नेताओं से जब्त की गई डायरियों में की गई थर्ड पार्टी एंट्री पर भी कांग्रेस पर टैक्स लगाया है।


Share

Check Also

शाहजहांपुर,@ दोस्त के कहने पर युवक ने सुहागरात का बनाया वीडियो

Share शाहजहांपुर,26 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां …

Leave a Reply