Breaking News

अंबिकापुर,@होली पर्व पर शहर में चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Share


अंबिकापुर,24 मार्च 2024 (घटती-घटना)। होली का त्योहार आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि होली के दौरान शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था बनाए राने के लिए पांच राजपत्रित अधिकारी, 75 अराजपत्रित अधिकारी एवं लगभग 400 का बलों की ड्यूटी लगाई गई है। शराब पीकर हुड़दंगई करने वालों पर विशेष नजर रहेगी। इसके अलावा सीसीटीव्ही कैमरा के माध्यम से भी लोगों पर नजर रखी जाएगी। होली के अवसर पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल मौजूद रहेगी, एवं शहर के आंतरिक एवं बाहरी क्षेत्रों में भी पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर असमाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्व भी कार्रवाई की जाएगी। होली त्यौहार के दृष्टिकोण से शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए 1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 1 नगर पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु आईपीएस),3 एसडीओपी, 18 निरीक्षक,19 उपनिरीक्षक, 41 सहायक उपनिरीक्षक, 65 प्रधान आरक्षक, 11 पुलिस कार्यालय बल, 4 महिला प्रधान आरक्षक, 334 आरक्षक, 17 महिला आरक्षक एवं 53 नगर सैनिक का बल तैनात किए गए हैं। होली से पूर्व रविवार को सरगुजा पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान एएसपी विजय अग्रवाल,एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न सडक¸ों से होकर निकली। इस दौरान होली त्यौहार शंातिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील सरगुजा पुलिस द्वारा की गई है।


Share

Check Also

रायपुर,@10 बाल आरोपी माना संप्रेक्षण गृह से हुए फरार

Share ‘ रायपुर,29 जून 2024 (ए)। राजधानी रायपुर के माना में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह …

Leave a Reply

error: Content is protected !!